• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एचटीसी डिज़ायर 830 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

एचटीसी डिज़ायर 830 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

एचटीसी डिज़ायर 830 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
एचटीसी ने मंगलवार को अपने डिज़ायर 830 स्मार्टफोन को ताइवान में लॉन्च कर दिया। इस हैंडसेट की कीमत 9,990 ताइवानी डॉलर (करीब 20,600 रुपये) है और स्थानीय मार्केट में इसकी बिक्री शुक्रवार से शुरू होगी। हैंडसेट की सबसे अहम खासियत बूमसाउंड स्टीरियो स्पीकर सेटअप है। इसके अलावा यह डॉल्बी ऑडियो इनहांसमेंट के साथ आता है।

एचटीसी डिज़ायर 830 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी के सेंस यूआई का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स10 प्रोसेसर दिया गया है और साथ में मौजूद है 3 जीबी रैम।

एचटीसी डिज़ायर 830 में मौजूद 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर से लैस है। फ्रंट कैमरा 4 अल्ट्रापिक्सल का है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

डिज़ायर 830 को पावर देने का काम करेगी 2800 एमएएच की बैटरी। इसका डाइमेंशन 157.5x78.9x7.79 मिलीमीटर है। यह स्मार्टफोन ब्लू और रेड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

इसके साथ एचटीसी ने ताइवान में डिज़ायर 825 को भी लॉन्च किया। याद रहे कि इस स्मार्टफोन को सबसे पहले एमडब्ल्यूसी 2016 के दौरान पेश किया गया था। कंपनी ने अब बताया है कि यह स्मार्टफोन 7,990 ताइवानी डॉलर (करीब 16,500 रुपये) में मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  2. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  5. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  6. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  7. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  8. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  9. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  10. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »