एचटीसी डिजायर 828 डुअल सिम का 3 जीबी रैम वेरिएंट उपलब्ध, जानें कीमत

एचटीसी डिजायर 828 डुअल सिम का 3 जीबी रैम वेरिएंट उपलब्ध, जानें कीमत
विज्ञापन
एचटीसी ने पिछले साल दिसंबर में अपना डिजायर 828 डुअल सिम स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब यह स्मार्टफोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। फोन के ओरिजिनल वेरिएंट में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज थी।

मुंबई के नामी रिटेलर के मुताबिक यह 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ यह फोन 19,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। हालांकि, अभी कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है। फोन डार्क ग्रे और पर्ल व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा। फिलहाल फोन रिटेल स्टोर पर जबकि बाद में इसके ऑनलाइन रिटेलर पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।

एचटीसी डिज़ायर 828 डुअल सिम एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप के साथ आएगा और इसके ऊपर एचटीसी सेंस स्किन मौजूद होगा। हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। हैंडसेट में बीएसआई सेंसर से लैस अल्ट्रापिक्सल फ्रंट कैमरा है।  कंपनी का कहना है कि नया एचटीसी डिज़ायर 828 डुअल सिम, डिज़ायर सीरीज का पहला हैंडसेट है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर से लैस है।

हैंडसेट में दोनों ही सिम कार्ड स्लॉट नैनो सिम को सपोर्ट करते हैं। यह स्मार्टफोन 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट और 2 जीबी के रैम से लैस है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। डिज़ायर 828 डुअल सिम हैंडसेट में वाई-फाई, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3जी, माइक्रो-यूएसबी और 4जी एलटीई कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।

एचटीसी डिज़ायर 828 डुअल सिम में 2800 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 157.7x78.8x7.9 मिलीमीटर है। हाल ही में लॉन्च किए गए अन्य एचटीसी डिज़ायर हैंडसेट की तरह यह स्मार्टफोन एचटीसी बूमसाउंड टेक्नोलॉजी से लैस है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस+, और ग्लोनास सपोर्ट करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »