HTC लाया Octa-Core प्रोसेसर वाला Desire 820G+ Dual SIM स्मार्टफोन

HTC लाया Octa-Core प्रोसेसर वाला Desire 820G+ Dual SIM स्मार्टफोन
विज्ञापन
ताइवान की कंपनी एचटीसी (HTC) ने डिजायर 820जी+ डुअल सिम (Desire 820G+ Dual SIM) स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। आपको बता दें कि इस हैंडसेट को ताइवान में जून महीने की शुरुआत में ही लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन की कीमत 19,990 रुपये रखी गई है और यह सेंट्रोनी व्हाइट, सैफ्रन ग्रे, मिल्की वे ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

एचटीसी डिजायर 820G+ डुअल सिम (HTC Desire 820G+ Dual SIM) स्मार्टफोन एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। हैंडसेट में 5.5 इंच का एचडी(720x1280 pixels) डिस्प्ले है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी, यही कैमरा सेटअप एचटीसी डिजायर 820 (HTC Desire 820) में भी था। हैंडसेट में 1.7 GHz octa-core MediaTek MT6592 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में होगा 1GB का रैम (RAM)।

Desire 820G+ Dual SIM में 16GB की इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में वाई-फाई, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ, GPRS/ EDGE, GPS/ A-GPS, 3G और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फीचर हैं। आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, HTC Desire 820G+ Dual SIM स्मार्टफोन 4G नेटवर्क को सपोर्ट नहीं करता। हैंडसेट में 2600mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह 12 घंटे का टॉक टाइम और 560 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है। फोन का डाइमेंशन 157.7x78.74x7.74mm है और वजन 155 ग्राम। हाल ही लॉन्च हुए अन्य HTC स्मार्टफोन की तरह Desire 820G+ Dual SIM भी एचटीसी डॉटव्यू (HTC DotView) कवर को सपोर्ट करता है।

HTC साउथ एशिया के प्रेसिडेंट फैज़ल सिद्दिकी ने लॉन्च के मौके पर कहा, ''जैसे-जैसे हमारे कंज्यूमर क्वालिटी वीडियो कंटेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे अपने फोन को पर्सनलाइज करने का विकल्प चाहते हैं। वे ज्यादा बड़ा और बेहतर स्क्रीन, तेज प्रोसेसर, अद्भुत आवाज और शानदार बैटरी लाइफ की उम्मीद रखते हैं। एक्सपेंडल मैमोरी का ऑप्शन भी जरूरी है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 19,990 रुपये वाले HTC Desire 820G+ Dual SIM स्मार्टफोन में इस प्राइस रेंज में मिलने वाले बाकी सभी स्मार्टफोन से ज्यादा फीचर हैं।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »