• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एचटीसी डिज़ायर 728 डुअल सिम लॉन्च, स्मार्टफोन में है 13 मेगापिक्सल का कैमरा

एचटीसी डिज़ायर 728 डुअल सिम लॉन्च, स्मार्टफोन में है 13 मेगापिक्सल का कैमरा

एचटीसी डिज़ायर 728 डुअल सिम लॉन्च, स्मार्टफोन में है 13 मेगापिक्सल का कैमरा
विज्ञापन
एचटीसी ने अपने डिज़ायर सीरीज का नया स्मार्टफोन एचटीसी डिज़ायर 728 डुअल सिम चीन में लॉन्च किया है। स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है और इसकी शिपिंग सिंतबर महीने से शुरू होगी। कंपनी ने फिलहाल इस डुअल-सिम हैंडसेट की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

एचटीसी डिज़ायर 728 डुअल सिम एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा जिसके ऊपर एचटीसी सेंस का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसमें 1.3गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ मौजूद है 2जीबी का रैम।

(देखें: एचटीसी डिज़ायर 728 डुअल सिम बनाम एचटीसी डिज़ायर 820जी+ डुअल सिम)
htc desire 728 dual sim black16जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आने वाले एचटीसी डिज़ायर 728 डुअल सिम स्मार्टफोन की स्टोरोज को माइक्रोएसडी कार्ड (2टीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ, जीपीआरएस/एज, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3जी, माइक्रो-यूएसबी और 4जी एलटीई फीचर मौजूद हैं। यह स्मार्टफोन भारत में इस्तेमाल हो रहे 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, एचटीसी डिज़ायर 728 डुअल सिम में 2800एमएएच की बैटरी है जो 3जी नेटवर्क पर 21 घंटे का टॉक टाइम और 485 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी। फोन का डाइमेंशन 157.9x77.84x7.87मिलीमीटर है और वज़न 153 ग्राम।

हाल ही में लॉन्च हुए अन्य एचटीसी स्मार्टफोन की तरह डिज़ायर 728 डुअल सिम में भी एचटीसी बूमसाउंड टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है। साथ में डॉल्बी आडियो भी दिया गया है।

हाल के दिनों में एचटीसी की कोशिश मिड रेंज स्मार्टफोन मार्केट में नए-नए प्रोडक्ट उतारने की रही है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »