HTC Desire 12 और Desire 12+ स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए फीचर और स्पेसिफिकेशन

HTC ने मंगलवार को दो नए मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ये स्मार्टफोन हैं HTC Desire 12 और Desire 12+. दोनों ही फोन एचटीसी के सबसे सस्ते 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले फोन हैं।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 21 मार्च 2018 12:13 IST
ख़ास बातें
  • HTC ने मंगलवार को दो नए मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किए
  • ये स्मार्टफोन हैं HTC Desire 12 और Desire 12+
  • दोनों ही फोन में दिए गए हैं 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले
HTC ने मंगलवार को दो नए मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ये स्मार्टफोन हैं  HTC Desire 12 और Desire 12+. दोनों ही फोन एचटीसी के सबसे सस्ते 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले फोन हैं। एचटीसी डिज़ायर 12 की कीमत ईयूआर 185, तकरीबन 14,800 रुपये से शुरू होती है। फोन ब्लैक और सिल्वर रंग विकल्प में मौज़ूद होगा। दूसरी तरफ डिज़ायर 12+ शुरू होता है ईयूआर 235, तकरीबन 18,900 रुपये से। यह हैंडसेट भी समान रंग वेरिएंट में उपलब्ध होगा। डिज़ायर 12+ के लिए प्री-ऑर्डर जारी हैं। यह हैंडसेट अगले महीने तक उपलब्ध हो सकता है।
 

HTC Desire 12 के स्पेसिफिकेशन और HTC Desire 12+ के स्पेसिफिकेशन

डिज़ायर 12 में 5.5 इंच का एचडी आपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। फोन में मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन 2 जीबी व 3 जीबी रैम विकल्प और 16 जीबी व 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना संभव है। कैमरे की बात करें तो डिज़ायर 12 में 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। साथ ही सेल्फी सेंसर, फेस अनलॉक डिटेक्शन के साथ दिया गया है। फोन में 2730 एमएएच की बैटरी मौज़ूद है।
Advertisement

एचटीसी डिज़ायर 12+ एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर काम करता है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 3 जीबी रैम। स्टोरेज को बढ़ाया जाना संभव है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें 13 मेगापिक्सल व 2 मेगापिक्सल कैमरे की जुगलबंदी की गई है। सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसमें फेस अनलॉक डिटेक्शन भी है। फोन में 2956 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए कैट 4 एलटीई, 3.5 एमएम जैक, माइक्रो-यूएसबी, जीपीएस और जीएलओएनएएसएस है। फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर सिर्फ एचटी सी डिज़ायर 12+ में ही है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2730 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Useful selfie flash
  • Dedicated microSD card slot
  • Bad
  • Buggy camera app
  • Low-resolution display
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2956 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.