HTC Desire 12, Desire 12+ की आज पहली सेल

HTC के लेटेस्ट स्मार्टफोन Desire 12, Desire 12+ भारत में लॉन्च हो चुके हैं। इन स्मार्टफोन की आज पहली सेल...

HTC Desire 12, Desire 12+ की आज पहली सेल

HTC Desire 12, Desire 12+

ख़ास बातें
  • HTC के लेटेस्ट स्मार्टफोन Desire 12, Desire 12+ को खरीदने का मौका
  • स्मार्टफोन की आज पहली सेल है
  • सबसे पहले इनसे एचटीसी ने मार्च में उठाया था पर्दा
विज्ञापन
HTC के लेटेस्ट स्मार्टफोन Desire 12, Desire 12+ भारत में लॉन्च हो चुके हैं। इन स्मार्टफोन की आज पहली सेल है। दोनों हैंडसेट कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर से खरीदे जा सकते हैं। सबसे पहले इनसे एचटीसी ने मार्च में पर्दा उठाया था। HTC Desire 12, Desire 12+ भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च किए गए थे। स्मार्टफोन की खासियत पर आएं तो इनमें यूज़र को ड्यूरेबल आर्कलिक ग्लास बैक, पीडीएएफ, 18:9 डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही डिज़ायर 12+ डुअल रियर कैमरे हैं। साथ ही एलईडी फ्लैश की जुगलबंदी में दिया गया है फ्रंट कैमरा भी।
 

HTC Desire 12, Desire 12+ की भारत में कीमत

एचटीसी डिज़ायर 12 की भारत में कीमत 15,800 रुपये है। वहीं, HTC Desire 12+ की भारतीय बाज़ार के लिए कीमत 19,790 रुपये रखी गई है। दोनों स्मार्टफोन एचटीसी इंडिया स्टोर को गुरुवार से प्री-ऑर्डर किए जा सकेंगे। स्मार्टफोन की सेल 11 जून से शुरू हो जाएगी। कंपनी ने हालांकि, किसी भी लॉन्च ऑफर के बारे में नहीं बताया है। HTC Desire 12, Desire 12+ बाज़ार में कूल ब्लैक और वार्म सिल्वर वेरिएंट में आए हैं।
 
htc
 

 HTC Desire 12 के स्पेसिफिकेशन और HTC Desire 12+ के स्पेसिफिकेशन

डिज़ायर 12 में 5.5 इंच का एचडी आपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। फोन में मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन 2 जीबी व 3 जीबी रैम विकल्प और 16 जीबी व 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना संभव है। कैमरे की बात करें तो डिज़ायर 12 में 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। साथ ही सेल्फी सेंसर, फेस अनलॉक डिटेक्शन के साथ दिया गया है। फोन में 2730 एमएएच की बैटरी मौज़ूद है।

एचटीसी डिज़ायर 12+ एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर काम करता है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 3 जीबी रैम। स्टोरेज को बढ़ाया जाना संभव है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें 13 मेगापिक्सल व 2 मेगापिक्सल कैमरे की जुगलबंदी की गई है। सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसमें फेस अनलॉक डिटेक्शन भी है। फोन में 2956 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए कैट 4 एलटीई, 3.5 एमएम जैक, माइक्रो-यूएसबी, जीपीएस और जीएलओएनएएसएस है। फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर सिर्फ एचटी सी डिज़ायर 12+ में ही है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Useful selfie flash
  • Dedicated microSD card slot
  • कमियां
  • Buggy camera app
  • Low-resolution display
  • Average cameras
डिस्प्ले6.00 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता2956 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HTC, htc launch, htc phones
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »