HTC Desire 12, Desire 12+ स्मार्टफोन भारत में 6 जून को होंगे लॉन्च

HTC Desire 12, Desire 12+ स्मार्टफोन भारत में 6 जून को लॉन्च होगा। एचटीसी दो नए स्मार्टफोन डिज़ायर सीरीज़ में ला रही है...

HTC Desire 12, Desire 12+ स्मार्टफोन भारत में 6 जून को होंगे लॉन्च

HTC Desire 12, Desire 12+

विज्ञापन
HTC Desire 12, Desire 12+ स्मार्टफोन भारत में 6 जून को लॉन्च होगा। एचटीसी दो नए स्मार्टफोन डिज़ायर सीरीज़ में ला रही है। आधिकारिक टीज़र ने हालांकि, कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया है। लेकिन लॉन्च की तारीख की पुष्टि हो गई है। हैंडसेट की घोषणा मार्च महीने में की गई थी, जिनमें कंपनी के सस्ते मॉडल, 18:9 डिस्प्ले के बारे में बताया गया था। एचटीसी डिज़ाइर 12+ में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जो बोकेह मोड के साथ आया है। दोनों स्मार्टफोन ब्लैक, सिल्वर रंग विकल्प में मिलेंगे। एचटीसी ने मंगलवार को अपने आधिकारिक एकाउंट से टीजर तस्वीर जारी की है। इसमें HTC Desire 12, Desire 12+ के भारत में लॉन्च होने को लेकर जानकारी दी गई है।
 

HTC Desire 12, Desire 12+ कीमत

एचटीसी डिज़ायर 12 की कीमत 185 यूरो (करीब 14,500 रुपये) से शुरू होती है। वहीं, HTC Desire 12+
की कीमत है 235 यूरो (18,500 रुपये)। दोनों हैंडसेट यूरोपीय बाज़ार में पहले से बिक्री के लिए उतारे जा चुके हैं। हालांकि, भारत में इनकी कीमत व अन्य ज़रूरी जानकारियां लॉन्च इवेंट में पता चल पाएंगी।
 

HTC Desire 12 के स्पेसिफिकेशन और HTC Desire 12+ के स्पेसिफिकेशन

डिज़ायर 12 में 5.5 इंच का एचडी आपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। फोन में मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन 2 जीबी व 3 जीबी रैम विकल्प और 16 जीबी व 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना संभव है। कैमरे की बात करें तो डिज़ायर 12 में 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। साथ ही सेल्फी सेंसर, फेस अनलॉक डिटेक्शन के साथ दिया गया है। फोन में 2730 एमएएच की बैटरी मौज़ूद है।

एचटीसी डिज़ायर 12+ एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर काम करता है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 3 जीबी रैम। स्टोरेज को बढ़ाया जाना संभव है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें 13 मेगापिक्सल व 2 मेगापिक्सल कैमरे की जुगलबंदी की गई है। सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसमें फेस अनलॉक डिटेक्शन भी है। फोन में 2956 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए कैट 4 एलटीई, 3.5 एमएम जैक, माइक्रो-यूएसबी, जीपीएस और जीएलओएनएएसएस है। फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर सिर्फ एचटी सी डिज़ायर 12+ में ही है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Useful selfie flash
  • Dedicated microSD card slot
  • कमियां
  • Buggy camera app
  • Low-resolution display
  • Average cameras
डिस्प्ले6.00 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता2956 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HTC
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »