• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो में है 20 मेगापिक्सल रियर व 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें खूबियां

एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो में है 20 मेगापिक्सल रियर व 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें खूबियां

एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो में है 20 मेगापिक्सल रियर व 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें खूबियां
ख़ास बातें
  • एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो में 5.5 डिस्प्ले है
  • यह फोन 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज में मिलेगा
  • इस फोन में 20 मेगापिक्सल रियर, 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है
विज्ञापन
एचटीसी ने डिज़ायर सीरीज़ में अपना नया स्मार्टफोन डिज़ायर 10 प्रो लॉन्च कर दिया है। यह फोन नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी है। फोन स्टोन ब्लैक, पोलर व्हाइट, रॉयल ब्लू और वेलेंटाइन लक्स कलर में मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी ने डिज़ायर लाइफस्टाइल 10 भी लॉन्च किया है।

एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का फुल आईपीएस डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। स्क्रीन की डेनसिटी 400 पीपीआई है। फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए 550 मेगाहर्ट्ज़ माली टी860 जीपीयू दिया गया है। यह फोन 4 जीबी रैम व 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो इस फोन में डुअल एलईडी फ्लैश, लेज़र ऑटोफोकस, अपर्चपर एफ/2.2 के साथ 20 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी के दीवानों के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में बेहतरीन ऑडियो के लिए एचटीसी बूमसाउंड टेक्नोलॉजी दी गई है।

डुअल सिम सपोर्ट वाले एचटीसी का यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा जिसके ऊपर एचटीसी सेंस यूआई स्किन दी गई है। फोन का डाइमेंशन 156.5 x 76 x 7.86 मिलीमीटर और वज़न 165 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। फोन को पावर देने का काम करेगी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली 3000 एमएएच की बैटरी। बैटरी के 3जी नेटवर्क पर 19 घंटे तक और 20 दिन तक का स्टैंडबाय देने का दावा है। जबकि 4जी नेटवर्क पर स्टैंडबाय टाइम 18 दिन तक मिलने का दावा किया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Striking looks and good build quality
  • Lean Android skin
  • Cameras perform well
  • Display is sharp and vivid
  • कमियां
  • No Wi-Fi ac, NFC or USB Type-C
  • Close up shots can be tricky to capture
  • Rear body texture scuffs easily
  • A bit too expensive
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी10
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा20-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  2. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  3. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  4. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  5. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  6. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  7. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  8. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  9. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »