एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो गुरुवार को भारत में हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 22 नवंबर 2016 10:55 IST
ख़ास बातें
  • एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो में 5.5 इंच डिस्प्ले है
  • एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो 24 नवंबर को भारत में लॉन्च हो सकता है
  • कंपनी 24 नवंबर को भारत में एक इवेंट आयोजित कर रही है
एचटीसी भारत में अपन डिज़ायर 10 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी भारत में 24 नवंबर को एक इवेंट आयोजित कर रही है। कंपनी ने इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं। एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो स्मार्टफोन को डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल के साथ सितंबर में लॉन्च किया गया था। भारत में डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल को 15,990 रुपये में पेश किया गया था।

कंपनी द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट में 24 नवंबर को नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित करने की जानकारी दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले इस इवेंट में एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो लॉन्च किया जाएगा। मीडिया इनवाइट में कंपनी ने साउंड और कैमरे में लेटेस्ट इनोवेशन की जानकारी मिलने की बात कही गई है।
Advertisement

इसके अलावा एचटीसी इंडिया के आधिकारिक ईस्टोर पर की गई लिस्टिंग से खुलासा होता है कि कंपनी भारत में डिज़ायर 10 प्रो का डुअल सिम वेरिएंट भारत में पेश करेगी। इस फोन फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट के भारत में लॉन्च होने का भी पता चला है। एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो स्टोन ब्लैक व पोलर व्हाइट कलर में आता है। फोन की कीमत के बारे में जानकारी गुरुवार को होने वाले लॉन्च इवेंट में मिलने की उम्मीद है।

एचटीसी डिज़ायर 10 प्रो में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का फुल आईपीएस डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। स्क्रीन की डेनसिटी 400 पीपीआई है। फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए 550 मेगाहर्ट्ज़ माली टी860 जीपीयू दिया गया है। यह फोन 4 जीबी रैम व 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

बात करें कैमरे की तो इस फोन में डुअल एलईडी फ्लैश, लेज़र ऑटोफोकस, अपर्चपर एफ/2.2 के साथ 20 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी के दीवानों के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में बेहतरीन ऑडियो के लिए एचटीसी बूमसाउंड टेक्नोलॉजी दी गई है।
Advertisement

डुअल सिम सपोर्ट वाले एचटीसी का यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा जिसके ऊपर एचटीसी सेंस यूआई स्किन दी गई है। फोन का डाइमेंशन 156.5 x 76 x 7.86 मिलीमीटर और वज़न 165 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। फोन को पावर देने का काम करेगी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली 3000 एमएएच की बैटरी। बैटरी के 3जी नेटवर्क पर 19 घंटे तक और 20 दिन तक का स्टैंडबाय देने का दावा है। जबकि 4जी नेटवर्क पर स्टैंडबाय टाइम 18 दिन तक मिलने का दावा किया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Striking looks and good build quality
  • Lean Android skin
  • Cameras perform well
  • Display is sharp and vivid
  • Bad
  • No Wi-Fi ac, NFC or USB Type-C
  • Close up shots can be tricky to capture
  • Rear body texture scuffs easily
  • A bit too expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी10

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

20-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.