एचटीसी 10 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

एचटीसी 10 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
एचटीसी 10 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने अपने इस फ्लैगशिप हैंडसेट में एचटीसी वन एम8 और एचटीसी वन एम9 की तरह 'वन' या 'एम' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है।

हैंडसेट के दो वेरिएंट क्षेत्र के आधार पर लॉन्च किए गए हैं। कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि एचटीसी का नया फ्लैगशिप हैंडसेट दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इन दोनों हैंडसेट में अलग-अलग क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होंगे। हालांकि, दोनों वेरिएंट के डिजाइन, ऑडियो, कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी लाइफ में कोई अंतर नहीं है।

एचटीसी 10 एडिशन का अनलॉक्ड वर्ज़न कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 699 डॉलर (करीब 46,500 रुपये) में मिलेगा। यह ग्लेसियर सिल्वर और कार्बन ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कंपनी ने बताया है कि हैंडसेट की शिपिंग मई महीने में शुरू होगी। हम एचटीसी 10 लाइफस्टाइल की कीमत भी जल्द ही सार्वजनिक किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। इस दौरान कंपनी एचटीसी 10 के लिए आइस व्यू ट्रांसपेरेंट केस भी पेश किया।

अमेरिका में मिलने वाला एचटीसी 10 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ आएगा। वहीं, भारत में एचटीसी 10 लाइफस्टाइल उपलब्ध होगा। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर से लैस है। दोनों ही वेरिएंट में अंतर चिपसेट, रैम,  स्टोरेज और रियर कैमरे में सेफायर लेंस का है।

एचटीसी 10 में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर दिया गया है। इस हैंडसेट के दो विकल्प हैं। 4 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज व 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज। दोनों ही मॉडल में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। एचटीसी 10 के भारतीय वेरिएंट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर है। इसमें 3 जीबी रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है।

एचटीसी 10 में 5.2 इंच का क्वाड एचडी (1440x2560 पिक्सल) सुपर एलसीडी 5 डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 564 पीपीआई। कंपनी ने कर्व्ड एज गोरिल्ला ग्लास भी दिया है।

स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर एचटीसी सेंस का इस्तेमाल किया गया है। अब बात कैमरा सेटअप की। हैंडसेट में 12 अल्ट्रापिक्सल लेज़र ऑटोफोकस कैमरा है जो डुअल टोन एलईडी फ्लैश, बीएसआई सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस है। नया एचटीसी 10 फ्लैगशिप स्मार्टफोन स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसका 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑटोफोकस, बीएसआई सेंसर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो एचटीसी 10 में ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी, डीएलएनए, जीपीआरएस/ एज, 3जी और 4जी फ़ीचर दिए गए हैं। यह हैंडसेट भारत में भी 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, HTC Mobiles, Mobiles, Android, HTC 10 Price, HTC 10 Specifications
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »