बिना कोई ऐप डाउनलोड किए डॉक्यूमेंट स्कैन कैसे करें? जानें आसान तरीका

अगर आपको किसी डॉक्यूमेंट को PDF में स्कैन करना है तो इसके लिए अलग से स्कैनर ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। Android फोन में मौजूद फीचर्स से यह काम आसानी से किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 जून 2026 09:36 IST
ख़ास बातें
  • Google Drive से सीधे PDF फाइल स्कैन और सेव करें
  • कई फोन के Camera App में Document Scan फीचर मिलता है
  • बिना थर्ड-पार्टी ऐप के डॉक्यूमेंट्स को PDF में बदलें

Android फोन में बिना ऐप डाउनलोड किए PDF स्कैन करने का तरीका

अगर आपको किसी डॉक्यूमेंट को PDF में स्कैन करना है तो जरूरी नहीं कि आप अलग से कोई स्कैनर ऐप डाउनलोड करें। आजकल ज्यादातर Android स्मार्टफोन्स में कैमरा या Google Drive के जरिए सीधे PDF स्कैन करने का ऑप्शन मिलता है। इससे न सिर्फ फोन की स्टोरेज बचती है बल्कि थर्ड-पार्टी ऐप्स से जुड़े प्राइवेसी रिस्क भी कम हो जाते हैं। अगर आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिल या किसी अन्य डॉक्यूमेंट को PDF फाइल में बदलना है तो यह काम कुछ मिनटों में किया जा सकता है। आइए जानते हैं पूरा तरीका।

Google Drive से PDF स्कैन कैसे करें

  • अपने फोन में Google Drive ऐप खोलें।
  • नीचे दाईं ओर दिए गए "+" आइकन पर टैप करें।
  • "Scan" ऑप्शन चुनें।
  • जिस डॉक्यूमेंट को स्कैन करना है उसकी फोटो लें।
  • जरूरत हो तो क्रॉप और रोटेट करके एडजस्ट करें।
  • "Save" पर टैप करें।
  • फाइल अपने आप PDF फॉर्मेट में सेव हो जाएगी।

Camera App से PDF स्कैन कैसे करें

कई Samsung, Xiaomi, realme, OnePlus और Vivo फोन्स में कैमरा ऐप में ही Document Mode मिलता है।

  • Camera ऐप खोलें।
  • More या Modes सेक्शन में जाएं।
  • Document Scan ऑप्शन चुनें।
  • डॉक्यूमेंट की फोटो लें।
  • फोन अपने आप किनारों को पहचानकर स्कैन तैयार कर देगा।
  • इसे PDF के रूप में सेव या शेयर किया जा सकता है।

स्कैन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • डॉक्यूमेंट को फ्लैट सतह पर रखें।
  • पर्याप्त रोशनी का यूज करें।
  • कैमरे का लेंस साफ रखें।
  • स्कैन करने से पहले किनारों को सही तरह क्रॉप करें।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  4. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  2. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  4. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  5. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  6. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  7. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  9. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.