Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ

फोन का बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है जो 11000mAh की है। इसके साथ में कंपनी ने 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 सितंबर 2026 11:30 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के अनुसार, यह 10 मीटर तक पानी में डूबने पर भी चलता रह सकता है।
  • बचाव के लिए इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलती है।
  • Honor X9e Pro में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट लगा है।

Honor X9e Pro में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है।

Photo Credit: Honor

Honor X9e Pro को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में सबसे बड़ा फीचर इसकी बैटरी है जो 11,000mAh कैपिसिटी के साथ आती है। फोन में AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर Gorilla Glass Victus 2 की सेफ्टी मिल जाती है। फोन में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें क्वालकॉम का Snapdragon चिपसेट लगा है। फोन को कंपनी मल्टीपल रसिस्टेंस रेटिंग से लैस किया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Honor X9e Pro Price

Honor X9e Pro को कंपनी ने वर्तमान में मलेशिया की मार्केट में लॉन्च किया है। फोन के 8GB+256GB मॉडल की कीमत MYR 1,899 (लगभग 44 हजार रुपये) है, जबकि 8GB+512GB वेरिएंट की कीमत MYR 2,399 (56,500 रुपये) है। फोन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसे रॉयल पर्पल, मिडनाइट ब्लैक, डॉन गोल्ड और रेडिश ब्राउन कलर्स में पेश किया गया है। फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। कंपनी ने फोन की खरीद के साथ फ्री गिफ्ट भी ऑफर किए हैं। 

Advertisement

Honor X9e Pro Features

Honor X9e Pro में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन 2788 x 1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 100% DCI-P3 कलर गेमट कवर करता है। स्क्रीन पर Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन मिल जाता है। इतना ही नहीं, फोन में कंपनी ड्रॉप रसिस्टेंस के साथ मल्टीपल रेटिंग दी हैं। यह 3 मीटर तक के ड्रॉप को सहन कर सकता है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलती है। कंपनी के अनुसार, यह 10 मीटर तक पानी में डूबने पर भी चलता रह सकता है। 

Honor X9e Pro में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट लगा है। इसके साथ में 8GB रैम, और 256GB स्टोरेज की पेअरिंग मिलती है। फोन 24GB तक एक्सपेंडेबल मैमोरी को सपोर्ट करता है। फोन में रियर साइड में 108MP का मेन कैमरा मिलता है जिसमें OIS का सपोर्ट दिया गया है। साथ में 5 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Advertisement

फोन का बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है जो 11000mAh की है। इसके साथ में कंपनी ने 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। फोन 27W रीवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। कंपनी कहना है कि फोन की बैटरी 6 साल तक हेल्थ को मेंटेन रख सकती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस देखें तो इसमें 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 6.0, NFC, GPS, डुअल नैनो सिम, USB Type-C 2.0 पोर्ट का सपोर्ट मिल जाता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.