• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 108MP कैमरा वाला Honor X9C 5G आज हो रहा भारत में लॉन्च, किन खूबियों से होगा लैस अभी जानें

108MP कैमरा वाला Honor X9C 5G आज हो रहा भारत में लॉन्च, किन खूबियों से होगा लैस अभी जानें

Honor आज भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Honor X9C 5G को लॉन्च करने जा रहा है।

108MP कैमरा वाला Honor X9C 5G आज हो रहा भारत में लॉन्च, किन खूबियों से होगा लैस अभी जानें

Photo Credit: Honor

Honor X9C 5G में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।

ख़ास बातें
  • Honor X9C 5G में 6.78 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Honor X9C 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Honor X9C 5G में 6,600mAh की बैटरी होगी।
विज्ञापन
Honor आज भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Honor X9C 5G को लॉन्च करने जा रहा है। X9C 5G में 6.78 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इस फोन में 6,600mAh की बैटरी होगी। आइए Honor X9C 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Honor X9C 5G लॉन्च


Honor ने एक प्रेस रिलीज में पुष्टि की है कि Honor X9C 5G आज यानी कि 7 जुलाई, 2025 को भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। Honor का कहना है कि यह फोन बिक्री के लिए बाजार में 12 जुलाई से ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध होगा। यह फोन टाइटेनियम ब्लैक और जेड स्यान कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। रिलीज में यह भी कंफर्म हुआ है कि यह 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा।


Honor X9C 5G Specifications 


Honor X9C 5G में 6.78 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रेजोल्यूशन 2700x1224 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर के साथ Adreno A710 से लैस होगा। आगामी फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड MagicOS 9 पर काम करने की उम्मीद है। इस फोन में 6,600mAh की बैटरी होगी जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई, 5जी, एनएफसी और अन्य पोर्ट होंगे।

कैमरा सेटअप की बात करें तो X9C 5G  के रियर में f1.75 अपर्चर, OIS और EIS सपोर्ट के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस होगा, जिससे यह छीटों और बारिश से सुरक्षित रहेगा, लेकिन पूरे प्रभाव वाले पाने से बचाव नहीं होगा। डाइमेंशन की बात करें तो X9C 5G  की मोटाई 7.98 मिमी और वजन 200 ग्राम होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »