Honor X9c 5G पेज हुआ अमेजन पर लाइव, जल्द होगा भारत में लॉन्च!

Honor भारतीय बाजार में एक नया फोन लेकर आने वाला है।

Honor X9c 5G पेज हुआ अमेजन पर लाइव, जल्द होगा भारत में लॉन्च!

Photo Credit: Honor

Honor X9c 5G में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Honor X9c में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Honor X9c में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दिया गया है।
  • Honor X9c में 6,600mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Honor ने बीते साल सितंबर में भारत में Honor 200 Lite पेश किया था और तब से अब तक ब्रांड ने भारतीय बाजार में कोई नया फोन लॉन्च नहीं किया है। हालांकि, आज ब्रांड ने अमेजन पर अपने लैंडिंग पेज को लाइव करके एक नए डिवाइस के लॉन्च की जानकारी प्रदान की है। हालांकि, पेज से फोन के नाम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन टीजर इमेज से पता चला है कि कंपनी इस महीने बीते साल के Honor X9b 5G के अपग्रेड के तौर पर Honor X9c 5G की घोषणा करने की तैयारी कर रही है। आइए Honor के आगामी फोन के बारे में जानते हैं।


Honor X9c 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च


Honor X9c 5G की अमेजन पेज पर उपलब्ध फोटो से पता चला है कि इसमें OIS+EIS सपोर्ट के साथ प्राइमरी कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली एक बड़ी बैटरी है। इसके रियर में एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल और फ्रंट में एक कर्व्ड कॉर्नर वाली स्क्रीन है। डिजाइन काफी हद तक Honor X9c 5G फोन से मेल खाता है, जो नवंबर 2024 में मलेशिया में लॉन्च हुआ था। टिपस्टर पारस गुगलानी के अनुसार, फोन भारत में 15 फरवरी को पेश हो जाएगा।


Honor X9c 5G Specifications


मलेशिया में Honor X9c के 12GB + 256GB वेरिएंट को MYR 1,499 (लगभग 28,700 रुपये) और 12GB + 512GB वेरिएंट को MYR 1,699 (लगभग 32,500 रुपये) में लॉन्च किया गया था। Honor X9c में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,224 x 2,700 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स तक ब्राइटनेस है। इस फोन में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 के साथ आया है। X9c में 6,600mAh की बैटरी दी गई है जो 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप के लिए Honor X9c के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर और एक 5 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन डस्ट और 360 डिग्री वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP65M रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, OTG, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1224x2700 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »