Honor X7c 5G अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 5,200mAh की बैटरी

Honor ने बताया है कि X7c 5G को 18 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा. इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon पर एक्सक्लूसिव तौर पर की जाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अगस्त 2025 22:07 IST
ख़ास बातें
  • Honor ने बताया है कि X7c 5G को 18 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon पर एक्सक्लूसिव तौर पर होगी
  • इसमें 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज होगी

इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon पर एक्सक्लूसिव तौर पर की जाएगी

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor का X7c 5G जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। पिछले वर्ष अक्टूबर में इस स्मार्टफोन को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया था। Honor X7c 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया गया है। इसमें 5,200 mAh की बैटरी दी गई है। 

Honor ने बताया है कि X7c 5G को 18 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon पर एक्सक्लूसिव तौर पर की जाएगी। यह Moonlight White और Forest Green कलर्स में उपलब्ध होगा। देश में लॉन्च होने वाले X7c 5G के वेरिएंट में 6.8 इंच फुल HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 850 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 2 होगा। 

Advertisement

X7c 5G की 5,200 mAh की बैटरी 35 W Honor SuperCharge को सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज होगी। X7c 5G के RAM को वर्चुअल तरीके से 8 GB तक बढ़ाया जा सकेगा। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर चलेगा। X7c 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जाएगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स मिलेंगे। इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट में 108 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है। 

हाल ही में Honor ने Magic V5 को लॉन्च किया है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7.95 इंच 2K रिजॉल्यूशन के साथ इनर डिस्प्ले और 6.45 इंच LTPO OLED कवर स्क्रीन दी गई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite है। इसे Warm White, Dawn Gold, Silk Road Dunhuang और Velvet Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में 7.95 इंच इनर फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन, 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 4,320 Hz PWM के डिमिंग रेट के साथ है। इसमें 6.45 इंच LTPO OLED आउटर स्क्रीन दी गई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  4. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  2. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  3. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  5. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  7. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  8. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  10. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.