Honor X10 Max की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक, 2 जुलाई को होगा लॉन्च

Honor X10 Max 5G की चीन में शुरुआती कीमत 2,299 चीनी युआन (लगभग 24,600 रुपये) होगी, जिसमें ग्राहकों को 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 1 जुलाई 2020 10:08 IST
ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 5,000mAh बैटरी से लैस होगा Honor X10 Max
  • चीन में कथित तौर पर CNY 2,299 (लगभग 24,600 रुपये) से शुरू होगी कीमत
  • लाइट सिल्वर, रेसिंग ब्लू और स्पीड ब्लैक रंगों में लॉन्च होगा हॉनर फोन

Honor X10 Max स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 800 चिपसेट से हो सकता है लैस

Honor X10 Max कंपनी की ओर से एक नया मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा, जो  2 जुलाई को लॉन्च होगा। लॉन्च के पहले हॉनर एक्स10 मैक्स चीनी टेलीकॉम के डेटाबेस में दिखाई दिया है, जहां इसकी कीमत के साथ इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि आगामी Honor फोन तीन रैम और स्टोरेज विकल्पों में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा यह फोन कथित तौर पर तीन रंग विकल्पों में आएगा। Honor X10 Max में 22.5 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी होगी।
 

Honor X10 Max specifications (expected)

चीनी टेलीकॉम लिस्टिंग के अनुसार, हॉनर एक्स10 मैक्स के 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,299 चीनी युआन (लगभग 24,600 रुपये) से शुरू होगी। कथित तौर पर फोन का 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प क्रमशः 2,599 चीनी युआन (लगभग 27,800 रुपये) और 2,799 चीनी युआन (लगभग 29,900 रुपये) में आएगा।
Advertisement

लिस्टिंग के अनुसार, Honor X10 Max को लाइट सिल्वर, रेसिंग ब्लू और स्पीड ब्लैक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया जाएगा। फोन 2 जुलाई को चीन में लॉन्च होगा।

हुवावे ने आगामी हॉनर फोन के ग्लोबल लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है।
Advertisement
 

Honor X10 Max specifications (expected)

लिस्टिंग के अनुसार, हॉनर एक्स10 मैक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित मैजिक यूआई 3.1.1 पर चलेगा। कथित तौर पर फोन में 7.09 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले होगा। चीनी टेलीकॉम लिस्टिंग दिखाती है कि Honor X10 Max मीडियाटेक के MT6873 चिपसेट पर काम करेगा, जिसे इस साल की शुरुआत में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 800 5जी चिपसेट के नाम से लॉन्च किया गया था। यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

अफवाह है कि आगामी हॉनर फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल होगा। Honor X10 Max में संभवतः 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।
Advertisement

कहा जा रहा है कि कनेक्टिविटी के विकल्पों के तौर पर इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्पीकर, एनएफसी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल होंगे। हॉनर एक्स10 मैक्स 5जी में 22.5 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh बैटरी दी जा सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  4. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.