Honor X10 5G की कीमत हुई लीक, 90Hz डिस्प्ले से होगा लैस

Honor X10 5G को मॉडल नंबर Huawei TEL-AN00 के साथ गीकबेंच पर भी देखा गया है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन एंड्रॉयड 10 पर चलेगा और इसके कम से कम एक वेरिएंट में 8 जीबी रैम दी जाएगी।

Honor X10 5G की कीमत हुई लीक, 90Hz डिस्प्ले से होगा लैस

Honor X10 5G 40-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाले क्वाड कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हो सकता है

ख़ास बातें
  • Honor X10 होगा 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट से लैस
  • स्मार्टफोन में शामिल होगा 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
  • 20 मई को 8 जीबी तक रैम के साथ लॉन्च हो सकता है हॉनर एक्स10 5जी
विज्ञापन
Honor X10 5G स्मार्टफोन के कथित वेरिएंट और कीमत की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई हैं। स्मार्टफोन के 20 मई को चार अलग रैम और स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। आगामी स्मार्टफोन की कीमत का भी खुलासा हुआ है, जिसमें हॉनर एक्स10 5जी के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 2,299 चीनी युआन (लगभग 24,400 रुपये) होने का दावा किया गया है। यह सबसे बेसिक मॉडल होगा। आगामी हॉनर फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट वाले डिस्प्ले दिए जाने का भी दावा है। इसके अलावा इसे कथित रूप से बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर देखा गया है।

Weibo पर एक टिप्सटर के अनुसार, Honor X10 5G के 4 जीबी रैम + 128 जीब स्टोरेज मॉडल की कीमत 2,299 चीनी युआन (लगभग 24,400 रुपये) होगी। इसका 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 2,599 चीनी युआन (लगभग 27,600 रुपये) में लॉन्च होगा। हॉनर एक्स10 5जी के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प और टॉप-एंड 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत क्रमशः 2,899 चीनी युआन (लगभग 30,800 रुपये) और 3,199 चीनी युआन (लगभग 34,000 रुपये) होने का दावा किया गया है।

हॉनर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह भी पुष्टि की है कि Honor X10 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट से सैल डिस्प्ले दिया जाएगा।

हॉनर एक्स10 5जी को मॉडल नंबर Huawei TEL-AN00 के साथ गीकबेंच पर भी देखा गया है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन एंड्रॉयड 10 पर चलेगा और इसके कम से कम एक वेरिएंट में 8 जीबी रैम दी जाएगी। लिस्टिंग में एक ऑक्टा-कोर HiSilicon चिपसेट की जानकारी भी दी गई है।
 

Honor X10 5G specifications (expected)

हॉनर एक्स10 5जी को कंपनी द्वारा 20 मई को लॉन्च करने की पुष्टि की गई थी। स्मार्टफोन TENAA और MIIT सर्टिफिकेशन डेटाबेस में भी लिस्ट हो चुका है, जहां इस आगामी Honor फोन के कई स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई थी। उम्मीद है कि स्मार्टफोन HiSilicon Kirin 820 चिपसेट पर काम करेगा। फोन में फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ 6.63-इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप भी दिया जा सकता है, जिसमें 40-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और डेप्थ सेंसर शामिल होने की जानकारी है। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की भी खबर है।


इतना ही नहीं, Honor X10 5G को लेकर यह जानकारी भी दी गई है कि इसमें 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 4,200 एमएएच क्षमता की बैटरी शामिल हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  3. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  4. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  5. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  6. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  7. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  9. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »