Honor View 20 की भारत में यह हो सकती है कीमत

उद्योग सूत्रों ने इस बात का संकेत दिया है कि भारत में Honor View 20 को किस दाम में उतारा जा सकता है। आप भी जानिए।

Honor View 20 की भारत में यह हो सकती है कीमत

Honor View 20 की भारत में यह हो सकती है कीमत

ख़ास बातें
  • Honor View 20 मिलेगा Amazon India पर
  • 29 जनवरी को लॉन्च होगा Honor View 20
  • 29 जनवरी तक कर सकेंगे हॉनर व्यू 20 के लिए प्री-बुकिंग
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei के सब-ब्रांड हॉनर का Honor View 20 स्मार्टफोन भारत में 29 जनवरी को लॉन्च होने वाला है। लेकिन आधिकारिक लॉन्च से पहले उद्योग सूत्रों ने इस बात का संकेत दिया है कि भारत में हॉनर व्यू 20 को किस दाम में उतारा जा सकता है। पिछले महीने चीनी मार्केट में लॉन्च हुए Honor V20 का ग्लोबल वेरिएंट है Honor View 20। हॉनर ब्रांड के इस हैंडसेट की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर और सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले में छेद है। सेल्फी सेंसर में छेद वाले इस स्मार्टफोन को पेरिस में 22 जनवरी को आयोजित एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाना है।
 

Honor View 20 की भारत में संभावित कीमत

IANS के मुताबिक, उद्योग सूत्रों का कहना है कि भारत में हॉनर व्यू 20 की कीमत 40,000 रुपये के आसपास हो सकती है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India पर तो हैंडसेट की प्री-बुकिंग 15 जनवरी से शुरू होगी लेकिन कंपनी के आधिकारिक HiHonor Store पर प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। याद करा दें कि, चीनी मार्केट में Honor View 20 की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,400 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसे चीनी मार्केट में 3,499 चीनी युआन (करीब 35,500 रुपये) में बेचा जाएगा। यह फोन चार्म ब्लू, रेड और मिडनाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।
 

Honor View 20 के स्पेसिफिकेशन

Honor V20 का ही ग्लोबल वेरिएंट है हॉनर वी20, ऐसे में उम्मीद है कि दोनों के स्पेसिफिकेशन एक दूसरे से मिलते जुलते होंगे। डुअल-सिम Honor V20 उर्फ हॉनर व्यू 20 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित मैजिकयूआई 2.0.1 पर चलेगा। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2310 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें कंपनी के लेटेस्ट 7एनएम ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी और 8 जीबी। इनबिल्ट स्टोरेज के भी दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor V20 में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है। यह प्राइमरी सेंसर एफ/1.8 अपर्चर, 960 फ्रेम प्रति सेकेंड स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट, ऑटोफोकस, एआई एचडीआर और एलईडी फ्लैश से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में 3D Time of Flight (ToF) सेंसर भी काम करेगा। इस पर इमेज का डेप्थ कैपचर करने की जिम्मेदारी है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह फिक्स्ड फोकस सेंसर है। एआई फोटो, नाइट सीन, पोर्ट्रेट, फन एआर, टाइम-लैप्स फोटोग्राफी और स्लो-मोशन जैसे कैमरा फीचर इस फोन का हिस्सा हैं।  

Honor V20 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने पहले ही बताया था कि Honor V20 लिंक टर्बो टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस तकनीक की मदद से फोन अपने आप ही डेटा और वाई-फाई के बीच स्विच कर लेता है। ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर फोन का हिस्सा हैं। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful processor
  • Modern design
  • Good battery life
  • Bundled supercharger
  • कमियां
  • Inconsistent face recognition
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 980
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2310 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Camera 4 Max Zoom Edition लॉन्च, 12x जूम के साथ दो AI कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया Xiaomi Mijia 10Kg Ultra-Slim Washing Machine, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Spark 50 5G vs Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G: जानें 20K में कौन सा है बेस्ट
  4. 200MP कैमरा के साथ Vivo V70 FE आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव
  5. Nothing के AI स्मार्ट ग्लास 2027 में हो सकते हैं लॉन्च, मिलेगा यूनीक डिजाइन!
  6. 5100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Pixel फोन लॉन्च के बाद हुआ 4700 रुपये सस्ता
  7. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  8. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  9. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »