Honor View 20 आज होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Huawei का सब-ब्रांड हॉनर आज अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor View 20 से पर्दा उठाएगा। जानें, लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग को कैसे देख सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जनवरी 2019 10:14 IST
ख़ास बातें
  • Honor View 20 मिलेगा Amazon India पर
  • 48 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है हॉनर व्यू 20 स्मार्टफोन में
  • 29 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा Honor View 20

Honor View 20 आज होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Huawei का सब-ब्रांड हॉनर आज अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor View 20 से पर्दा उठाएगा। याद करा दें कि, पिछले महीने चीनी मार्केट में लॉन्च हुए Honor V20 का ग्लोबल वेरिएंट है Honor View 20। हैंडसेट के प्रमुख फीचर्स की बात करें तो इसमें सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले में छेद और 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मौजूद है। सेल्फी सेंसर में छेद वाले इस स्मार्टफोन को पेरिस में आयोजित इवेंट के दौरान आज लॉन्च किया जाना है।

लॉन्च इवेंट की शुरुआत शाम के 5 बजे CET (भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे) होगी। अगर आप घर बैठे लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें। पेरिस के बाद हॉनर वी20 के ग्लोबल वेरिएंट Honor View 20 को 29 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट HiHonor Store पर प्री-बुकिंग की जा रही है।
Advertisement
 

Honor View 20 की भारत में संभावित कीमत

चीनी मार्केट में हैंडसेट की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,400 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसे चीनी मार्केट में 3,499 चीनी युआन (करीब 35,500 रुपये) में बेचा जाएगा। यह फोन चार्म ब्लू, रेड और मिडनाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। Honor ने इस फोन का Moschcino Edition भी लॉन्च किया है। 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आने वाले इस फोन का दाम 3,999 चीनी युआन (करीब 40,600 रुपये) है।
 

Honor View 20 के स्पेसिफिकेशन

Honor V20 का ही ग्लोबल वेरिएंट है हॉनर वी20, ऐसे में उम्मीद है कि दोनों के स्पेसिफिकेशन एक दूसरे से मिलते जुलते होंगे। डुअल-सिम Honor V20 उर्फ हॉनर व्यू 20 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित मैजिकयूआई 2.0.1 पर चलेगा। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2310 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें कंपनी के लेटेस्ट 7एनएम ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी और 8 जीबी। इनबिल्ट स्टोरेज के भी दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor V20 में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है। यह प्राइमरी सेंसर एफ/1.8 अपर्चर, 960 फ्रेम प्रति सेकेंड स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट, ऑटोफोकस, एआई एचडीआर और एलईडी फ्लैश से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में 3D Time of Flight (ToF) सेंसर भी काम करेगा। इस पर इमेज का डेप्थ कैपचर करने की जिम्मेदारी है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह फिक्स्ड फोकस सेंसर है। एआई फोटो, नाइट सीन, पोर्ट्रेट, फन एआर, टाइम-लैप्स फोटोग्राफी और स्लो-मोशन जैसे कैमरा फीचर इस फोन का हिस्सा हैं।  
Advertisement

Honor V20 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने पहले ही बताया था कि Honor V20 लिंक टर्बो टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस तकनीक की मदद से फोन अपने आप ही डेटा और वाई-फाई के बीच स्विच कर लेता है। ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर फोन का हिस्सा हैं। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Modern design
  • Good battery life
  • Bundled supercharger
  • Bad
  • Inconsistent face recognition
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 980

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2310 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  6. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.