Honor V20 में होगीं ये दो बड़ी खूबियां, जानें इनके बारे में

Huawei अगले सप्ताह 26 दिसंबर को आयोजित इवेंट के दौरान Honor V20 उर्फ Honor View 20 को लॉन्च करेगी। हाल ही में आधिकारिक पोस्टर से फोन की दो बड़ी खूबियों के बारे में पता चला है।

Honor V20 में होगीं ये दो बड़ी खूबियां, जानें इनके बारे में

Photo Credit: Weibo/ Honor

Honor V20 में होगीं ये दो बड़ी खूबियां, जानें इनके बारे में

ख़ास बातें
  • 26 दिसंबर को चीन में लॉन्च होगा Honor V20
  • किरिन 980 प्रोसेसर और 4,000 एमएएच बैटरी वाला हो सकता है हॉनर वी20
  • 22 जनवरी को ग्लोबल मार्केट में पेश हो सकता है Honor V20
विज्ञापन
Huawei अगले सप्ताह 26 दिसंबर को चीन में आयोजित इवेंट के दौरान Honor V20 उर्फ Honor View 20 को लॉन्च करेगी। 10 दिसंबर को Huawei के सब-ब्रांड Honor ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor V20 को हॉन्ग कॉन्ग में आयोजित एक इवेंट में पेश किया था। हॉनर वी20 से पर्दा उठने के बाद से लीक रिपोर्ट सामने आने लगी हैं। हाल ही में चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर जारी आधिकारिक पोस्टर ने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि Honor V20 उर्फ Honor View 20 में एडवांस जीपीएस और 960 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्पीड से वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम होगा।

वीबो पर जारी पोस्टर से फोन में मौजूद इन दो खूबियों के बारे में पता चला है। Honor V20 कंपनी का पहला ऐसा हैंडसेट होगा जो डिस्प्ले में छेद के साथ आएगा। फ्रंट पैनल पर सेल्फी के लिए 48 मेगापिक्सल का रियर सेंसर रहेगा। कुछ दिनों पहले बेंचमार्क वेबसाइट एंटूटू पर स्मार्टफोन को देखा गया था। इसी के साथ कंपनी ने Weibo पर भी टीजर को जारी किया था। याद करा दें कि, हुवावे ने पी20 सीरीज स्मार्टफोन में 960fps वीडियो रिकॉडिंग सपोर्ट गिया था। Huawei Mate 20 Pro में एडवांस जीपीएस मौजूद है जो सटीक ढंग से जीपीएस ट्रेकिंग की सुविधा प्रदान करती है।  

कंपनी के ग्लोबल ट्विटर हैंडल से इस फोन 22 जनवरी को ग्लोबल मार्केट (पेरिस) में पेश किए जाने की जानकारी दी गई। अन्य देशों में इस फोन को Honor View 20 के नाम से जाना जाएगा, जैसा हमें हॉनर वी10 और हॉनर व्यू 10 के साथ देखने को मिला है। याद करा दें कि, हुवावे ने 17 दिसंबर को डिस्प्ले में छेद वाला पहला स्मार्टफोन Huawei Nova 4 को लॉन्च किया था।

Honor V20 में कंपनी के नए हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग भी अपना पहला डिस्प्ले में छेद वाला स्मार्टफोन Galaxy A8s को लॉन्च कर चुकी है। हॉनर वी20 की कीमत 3,000 चीनी युआन (लगभग 31,300 रुपये) हो सकती है। हाल ही में फोन के रिटेल बॉक्स की भी तस्वीर लीक हुई है। आधिकारिक पोस्टर से इस बात का खुलासा हुआ था कि फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी और 25 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर होगा। Weibo पर लीक हुई जानकारी से पता चला था कि फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei, Honor, Honor View 20
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »