Honor V10 के स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

हुवावे के हॉनर ब्रांड ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि कंपनी 28 नवंबर को एक इवेंट आयोजित कर रही है। इस इवेंट में कंपनी द्वारा हॉनर वी10 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अब लॉन्च से एक हफ्ते पहले, हॉनर वी10 को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर देखा गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 नवंबर 2017 09:39 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर वी10 को सबसे पहले चीन में 28 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • फोन की कीमत 3,000 चीनी युआन हो सकती है
  • हॉनर वी10 एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा
हुवावे के हॉनर ब्रांड ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि कंपनी 28 नवंबर को एक इवेंट आयोजित कर रही है। इस इवेंट में कंपनी द्वारा हॉनर वी10 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अब लॉन्च से एक हफ्ते पहले, हॉनर वी10 को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर देखा गया है। इस लिस्टिंग से स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा होता है। चीनी कंपनी द्वारा चीन के बाहर अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के लिए हॉनर वी10 को 5 दिसंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

सर्टिफिकेशन लिस्टिंग की बात करें तो, हॉनर वी10 में एक 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 5.99 इंच डिस्प्ले होने की उम्मीद है। टीना लिस्टिंग पर दिखी तस्वीर से पता चलता है कि नया वी10 पूरी तरह मेटल का बना होगा।
Advertisement

लिस्टिंग से पता चलता है कि स्मार्टफोन में कंपनी का किरिन 970 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिए गए हैं। हैंडसेट को 64 जीबी और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ देखा गया है। हॉनर वी10 में 16 मेगापिक्सल प्राइमरी और 20 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ दो रियर कैमरे दिए गए हैं। फ्रंट की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। इस स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलने की उम्मीद है। फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक होगा।

इससे पहले कंपनी द्वारा साझा की गई टीज़र तस्वीर से पुष्टि हुई थी कि हॉनर वी10 में एक डुअल कैमरा सेटअप होगा जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के साथ आएगा। इससे पहले इसी साल लॉन्च हुए मेट 10 प्रो में भी यह फ़ीचर दिया गया था।
Advertisement

इससे पहले कुछ रिपोर्ट से खुलासा हुआ था कि हॉनर वी10 की कीमत चीन में 3,000 चीनी युआन (करीब 29,500 रुपये) से शुरू होगी।
Advertisement

बता दें कि हाल ही में हॉनर 7एक्स को चीन में 18:9 डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था और अगले महीने इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Honor, Honor V10, Honor V10 price, Huawei, Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.