Honor ला रही Galaxy S25 Edge से भी पतला फोन! मिलेगी 5000mAh से बड़ी बैटरी

Honor Magic V3 मात्र 4.35mm मोटाई के साथ आने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 मई 2025 10:04 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy S25 Edge की मोटाई 5.8mm बताई गई है।
  • लेकिन Honor Magic V3 मात्र 4.35mm मोटाई के साथ आने वाला है।
  • कंपनी ने अपने फोल्डेबल फोन को लेकर सैमसंग पर सीधे निशाना साधा है।

Honor Magic V3 की यह 4.35mm की मोटाई इसकी अनफोल्डेड स्टेट की है।

Photo Credit: Honor

Honor स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर से हलचल मचाने वाली है। कंपनी ने अपने नए फोन का टीजर कर दिया है जो कि Samsung Galaxy S25 Edge से भी पतला होगा। Honor का यह फोन स्लिम स्मार्टफोन्स में अबतक का सबसे पतला फोन होगा। टीजर में कंपनी ने अपने अपकमिंग Magic V3 फोल्डेबल फोन की तुलना Galaxy S25 Edge के साथ करके दिखाई है। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि Honor Magic V3 फोन सैमसंग के Galaxy S25 Edge से काफी पतला नजर आ रहा है। 

Honor Magic V3 फोन मार्केट में जल्द ही पेश होने वाला है जो Galaxy S25 Edge से भी पतला होगा। Galaxy S25 Edge की मोटाई 5.8mm बताई गई है। लेकिन Honor Magic V3 मात्र 4.35mm मोटाई के साथ आने वाला है। यह एक बड़ा अंतर कहा जा सकता है। Honor Magic V3 की यह 4.35mm की मोटाई इसकी अनफोल्डेड स्टेट की है। कंपनी ने अपने फोल्डेबल फोन को लेकर सैमसंग पर सीधे निशाना साधा है। 

Advertisement
ब्रांड ने टीजर के साथ एक सवाल भी जोड़ा है- Why thin if you're making compromises to get there?”  इसके साथ ही स्लोगन दिया गया है- “THIN without the catch" जिसका मतलब सीधे इस बात से लगाया जा सकता है कि सैमसंग को अपने फोन को स्लिम बनाने के लिए कई चीजों में कटौती करनी पड़ी। इसी वजह से फोन में केवल 3900mAh की छोटी बैटरी दी गई है। लेकिन Honor को ऐसा नहीं करना पड़ा। 

Honor ने Magic V3 के साथ 5050mAh बैटरी को टीज किया है। जो कि Galaxy S25 Edge से काफी बड़ी है। हालांकि देखा जाए तो यह मुकाबला पूरी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता है क्योंकि Honor का फोन अनफोल्डेड स्टेट में टीज किया गया है जबकि सैमसंग का फोन एक रेगुलर फोन है। फिर भी देखना होगा कि Honor Magic V3 क्या सच में Galaxy S25 Edge को टक्कर दे पाता है। 
Advertisement

Samsung Galaxy S25 Edge में 6.7-इंच Quad HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करता है, जिसे 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। Galaxy S25 Edge में 3900mAh बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग, Qi वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare को सपोर्ट करती है। फोन में IP68 रेटिंग मिलती है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light IP68-rated design
  • Smooth software experience loaded with AI
  • Impressive primary camera
  • 7 years of software and security updates
  • Bad
  • Lacks a dedicated telephoto camera
  • Average ultrawide camera performance
  • Gets too hot when using the camera
  • Throttles quickly under load
  • Battery life only lasts a day
  • Charging is relatively slow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.92 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5150 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2344x2156 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.