200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स

Honor Robot Phone में टॉप पर रोबोटिक गिंबल कैमरा दिया गया है। यह वीडियो कैप्चर करने पर सब्जेक्ट को ट्रैक करने के लिए रोटेट होता है। इसमें थ्री-एक्सिस गिंबल स्टैबलाइजेशन सिस्टम है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 अगस्त 2026 21:41 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का रोटेटिंग गिंबल कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 है
  • Honor Robot Phone में 7,060mAh की बैटरी दी गई है

इस स्मार्टफोन में टॉप पर रोबोटिक गिंबल कैमरा दिया गया है

Photo Credit: Honor

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor ने गिंबल कैमरा के साथ नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Honor Robot Phone में टॉप पर 200 मेगापिक्सल का रोटेटिंग गिंबल कैमरा है। इससे यूजर्स बिना ट्राइपॉड के हैंड्स-फ्री रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें जिस ऑब्जेक्ट की इमेज ली जानी है उसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल से फ्रेम में रखा जाता है। 

Honor Robot Phone का प्राइस

चीन में पेश किए गए इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 9,999 (लगभग 1,41,400 रुपये) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 12,999 (लगभग 1,84,000 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को ग्रे और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Honor Robot Phone के स्पेसिफिकेशेस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच OLED डिस्प्ले (1,216x2,640 पिक्सल्स) 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 460 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 6,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 1/1.28 CMOS सेंसर और f/1.6 और 23 mm इक्विवेलेंट गिंबल स्टैबलाइजेशन के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके कैमरा सेटअप में 2.7x ऑप्टिकल जूम और 200x डिजिटल जूम के साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 122 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन का रियर कैमरा सिस्टम 120 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसका फ्रंट कैमरा 60 fps पर 4K वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। 

इस स्मार्टफोन में टॉप पर रोबोटिक गिंबल कैमरा दिया गया है। यह वीडियो कैप्चर करने पर सब्जेक्ट को ट्रैक करने के लिए रोटेट होता है। इसमें थ्री-एक्सिस गिंबल स्टैबलाइजेशन सिस्टम है। इस डिवाइस को लॉन्च करने के लिए Honor ने ARRI के साथ टाई-अप किया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS, NFC और इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल के विकल्प हैं। इसमें चार माइक्रोफोन के साथ स्टीरियो स्पीकर्स हैं। Honor Robot Phone की 7,060 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 151.43 x 72.86 x 9.59 mm और भार लगभग 248 ग्राम का है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  9. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.