Honor Play 60, Play 60m लॉन्च, Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी के साथ ऐसे हैं फीचर्स

Honor ने चीनी बाजार में Honor Play 60 और Honor Play 60m स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं।

Honor Play 60, Play 60m लॉन्च, Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी के साथ ऐसे हैं फीचर्स

Photo Credit: Honor

Honor Play 60 में 6.61 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Honor Play 60 और Play 60m में 6.61 इंच की TFT LCD डिस्प्ले है।
  • Honor Play 60 और Play 60m में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Honor Play 60 और Play 60m में 6000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Honor ने चीनी बाजार में Honor Play 60 और Honor Play 60m स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। दोनों फोन में समान हार्डवेयर है, लेकिन कलर ऑप्शन में अंतर है। Play 60 और Play 60m में 6.61 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है। इन दोनों फोन में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है। यहां हम आपको Honor Play 60 और Play 60m के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honor Play 60, Play 60m Price


Honor Play 60 के 6/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 युआन (लगभग 14,023 रुपये) और 8/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,399 युआन (लगभग 16,362 रुपये) है। यह इंक रॉक ब्लैक, जेड ड्रैगन स्नो और जियाओशान किंग में उपलब्ध है। Honor Play 60m के 6/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 युआन (लगभग 19,871 रुपये), 8/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,199 युआन (लगभग 25,719 रुपये) और 12/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,599 युआन (लगभग 30,397 रुपये) है। यह इंक रॉक ब्लैक, जेड ड्रैगन स्नो और मॉर्निंग ग्लो गोल्ड में उपलब्ध है।


Honor Play 60, Honor Play 60m Specifications


Honor Play 60 और Honor Play 60m में 6.61 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉल्यूशन 1604 × 720 पिक्सल और 1010 निट्स पीक ब्राइटनेस है। आई सिक्योरिटी और नेचुरल लाइट में देखने के मोड शामिल हैं। Play 60 और Play 60m में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है जिसके साथ ARM G57 MC2 GPU है। ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0 पर काम करते हैं। दोनों फोन में 6GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट हैं। इन दोनों फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 5V/3A वायर्ड चार्जिंग और स्मार्ट चार्जिंग मोड का सपोर्ट करती है। दोनों फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Play 60 और Play 60m के रियर में f/1.8 अपर्चर और 10x डिजिटल जूम के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोटोग्राफी फीचर में नाइट मोड, ड्यूल व्यू वीडियो, HDR, टाइम-लैप्स और स्माइल कैप्चर शामिल हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, ओटीजी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। सिक्योरिटी फीचर्स में फेस अनलॉक, ऐप लॉक, AI फेस-चेंज डिटेक्शन, प्राइवेसी एसिस्टेंस और पेमेंट प्रोटेक्शन शामिल हैं। अन्यत टूल में ई-बुक मोड, डिवाइस क्लोन, ऐप क्लोन और नकल जेस्चर शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  2. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  3. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  4. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  6. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  8. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  9. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  10. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »