• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • हॉनर नोट 8 स्मार्टफोन में है 4 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारी खूबियां

हॉनर नोट 8 स्मार्टफोन में है 4 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारी खूबियां

हॉनर नोट 8 स्मार्टफोन में है 4 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारी खूबियां
विज्ञापन
हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर ने अपना नया स्मार्टफोन हॉनर नोट 8 चीन में पेश कर दिया है। हॉनर नोट 8 के 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,299 चीनी युआन (करीब 23,000 रुपये), 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,799 चीनी युआन (करीब 28,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन गोल्ड, सिल्वर और ग्रे कलर वेरिएंट में 9 अगस्त से वीमॉल और जेडीडॉटकॉम पर मिलेगा।

हॉनर नोट 8 में 6.6 इंच (1440 x 2560 पिक्सल) क्वाडएचडी सुपर एमोलोड डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले से लैस है। स्क्रीन की डेनसिटी 445 पीपीआई है। इस फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 955 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली टी880-एमपी4 जीपीयू है। हॉनर के इस नए स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम है। यह स्मार्टफोन 32 जीबी/64 जीबी/128 जीबी वेरिएंट में आएगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्टोरेज के जरिए (128 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।

हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, ओआईएस, एफ/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा है। फोन में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
 

हॉनर का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ईएमयूआई 4.1 दी गई है। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 178.8 × 90.9 × 7.18 मिलीमीटर  और वज़न 219 ग्राम है।  

स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 4500 एमएएच की बैटरी, जो फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है। 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के अलावा यह फोन वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा हॉनर नोट 8 में फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर जायरोसेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »