Honor Magic V6 में हो सकती है 7,200mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Honor Magic V6 की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके अलावा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2025 23:13 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic V6 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है
  • यह Honor Magic V5 की यह जगह ले सकता है

यह Honor Magic V5 की यह जगह ले सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Honor Magic V6 में प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में अगस्त में लॉन्च किए गए Honor Magic V5 की यह जगह ले सकता है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Digital Chat Station ने एक फोल्डेबल स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस को शेयर किया है। GSMArena की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह Honor Magic V6 हो सकता है। इस स्मार्टफोन को प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। Honor Magic V6 में 6,900 mAh की कुल कैपेसिटी वाली डुअल-सेल बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन का एक अन्य वेरिएंट 7,200 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह किसी फोल्डेबल स्मार्टफोन में सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी होगी। 

Advertisement

Honor Magic V6 की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके अलावा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है। Honor Magic V5 में 7.95 इंच 2K 8T LTPO डिस्प्ले (2,172 × 2,352 पिक्सल्स ) दिया गया है। इसके अलावा 6.45 इंच 8T LTPO OLED सेकेंडरी डिस्प्ले (1,060 × 2,376 पिक्सल्स) है। ये दोनों डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल और 4,320 Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट करते हैं। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर इस फोल्डेबल फोन में Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0.1 पर चलता है। 

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.6 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,820 mAh की 66 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला रैंक है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Smartphone Hacks: फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है? इन Settings को अभी बदलें
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.