Honor Magic V6 में सर्कुलर रियर कैमरा यूनिट में ट्रिपल कैमरा और डुअल LED फ्लैश होगा। यह पिछले वर्ष फरवरी में चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किए गए Honor Magic V5 की जगह लेगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन का रेड कलर में खुलासा किया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है।
इस स्मार्टफोन को प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। Honor Magic V6 में 6,900 mAh की कुल कैपेसिटी वाली डुअल-सेल बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन का एक अन्य वेरिएंट 7,200 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह किसी फोल्डेबल स्मार्टफोन में सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी होगी।