Honor Magic V3, Magic Vs3 और MagicPad 2 अगले सप्ताह होंगे लॉन्च

कंपनी के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Magic V3 और Magic Vs3 पिछले वर्ष पेश किए गए Magic V2 और Magic Vs2 की जगह लेंगे

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जुलाई 2024 15:53 IST
ख़ास बातें
  • Honor MagicPad 2 में 12.3 इंच की स्क्रीन होगी
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए MagicPad 13 की जगह ले सकता है
  • Honor की 200 5G सीरीज को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा

कंपनी का दावा है कि MagicPad 2 पहला विजन रिलीफ टैबलेट होगा

चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Honor अगले सप्ताह कुछ फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी। इनमें फोल्डेबल स्मार्टफोन्स, लैपटॉप और एक टैबलेट शामिल होगा। इन प्रोडक्ट्स को चीन में लॉन्च किया जाएगा। Honor ने चीन में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स पेश किए थे। इन फीचर्स को आगामी प्रोडक्ट्स में दिया जा सकता है। 

Honor Magic V3, Magic Vs3, MagicPad 2 और MagicBook Art 14 Notebook को चीन के Shenzhen में 12 जुलाई को आयोजित होने वाले इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में फोल्डेबल स्मार्टफोन की एक इमेज भी दी है। एक अन्य प्रमोशनल पोस्ट में बताया गया है कि Honor MagicPad 2 में 12.3 इंच की स्क्रीन होगी। कंपनी का दावा है कि यह पहला विजन रिलीफ टैबलेट होगा। इस इमेज में MagicPad 2 का डिजाइन भी दिखाया गया है। इस टैबलेट में फ्लैट डिस्प्ले बहुत स्लिम बेजेल्स के साथ है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए MagicPad 13 की जगह ले सकता है। 
Advertisement

कंपनी के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Magic V3 और Magic Vs3 पिछले वर्ष पेश किए गए Magic V2 और Magic Vs2 की जगह लेंगे। Magic V2 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया है। इसमें 6.43 इंच कवर डिस्प्ले और 7.92 इंच की इनर स्क्रीन है। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई  है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। 

पिछले महीने Honor की 200 5G सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज को जल्द भारत में भी पेश किया जाएगा। इसमें Honor 200 और Honor 200 Pro शामिल हैं। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इन स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग हुई है। Honor 200 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 और 200 Pro में Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में OLED फुल HD+ स्क्रीन है। इनकी 5,200 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एमेजॉन पर Honor 200 और 200 Pro के लिए लैंडिंग पेज लाइव हो गया है। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च की तिथि का खुलासा नहीं किया गया है। इस लिस्टिंग में इनका रियर डिजाइन दिखाया गया है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

13.00 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 888

फ्रंट कैमरा

9-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2880x1840 पिक्सल

रैम

16 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

512 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10050 एमएएच
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.92 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2344x2156 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  5. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  9. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.