Honor Magic Flip में हो सकता है बड़ा कवर डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा

पिछले महीने हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) इवेंट में Honor Magic 6 और Magic V2 सीरीज को पेश किया गया था

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 मार्च 2024 18:19 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले Motorola Razr 40 Ultra के समान दिख रहा है
  • इसमें दायीं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं
  • इस वर्ष की पहली छमाही में Honor Magic Flip को लॉन्च किया जा सकता है

इसका रियर पैनल वीगन लेदर फिनिश के साथ हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor का पहला क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन Magic Flip जल्द लॉन्च हो सकता है। पिछले महीने हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) इवेंट में Honor Magic 6 और Magic V2 सीरीज को पेश किया गया था। कंपनी के  Magic Flip के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें बड़ा डिस्प्ले और दो रियर कैमरा हो सकते हैं। 

टिप्सटर Guan ने इस स्मार्टफोन की एक इमेज लीक की है। यह बड़े कवर डिस्प्ले के साथ ब्लैक कलर में दिख रहा है। इसका डिस्प्ले Motorola Razr 40 Ultra के समान है। इसके नीचे Honor का लोगो है। इसका रियर पैनल वीगन लेदर फिनिश के साथ हो सकता है। इसमें दायीं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। इसका पावर बटन फिंगरप्रिंट स्कैनर के तौर पर भी कार्य कर सकता है। इस वर्ष की पहली छमाही में Honor Magic Flip को लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पेश करने की पुष्टि की थी। इसके साथ एक स्मार्ट रिंग को भी लाया जा सकता है। 
Advertisement

Honor Magic Flip की बैटरी 4,500 mAh की हो सकती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में Magic VS, Magic V2 और Magic V जैसे बुक स्टाइल वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन्स हैं। Honor Magic Flip का मुकाबला Samsung के Galaxy Z Flip 5, Motorola Razr 40 Ultra, Oppo Find N2 Flip और Tecno Phantom V Flip 5G से होगा। 

कंपनी के Magic 6 सीरीज के स्मार्टफोन्स एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर चलते हैं। इनमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 SoC और Honor Magic V2 फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Gen 2 SoCदिया गया है। Honor के Magic 6 Pro के 12 के GB RAM + 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,299 यूरो (लगभग 1,16,600 रुपये) और Magic V2 RSR के  16 GB + 1 TB वेरिएंट का  2,699 यूरो (2,42,000 रुपये) है। Honor के Magic V2 RSR को अनफोल्‍ड करने पर 7.92 इंच की फ्लेक्सिबल OLED स्‍क्रीन 2,344 × 2.156 पिक्‍सल के रिजॉल्यूशन के साथ है। इसे फोल्‍ड करने पर 6.43 इंच OLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में LTPO OLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.