Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

आगामी स्मार्टफोन सीरीज के लिए Honor ने जर्मनी की इमेजिंग फर्म ARRI के साथ टाई-अप किया है। इससे इन स्मार्टफोन्स में फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए ARRI LogC3, ARRI Look और ARRI मूवी मोड जैसे फीचर्स मिल सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 अगस्त 2026 17:53 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic 9 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैें
  • इन स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट हो सकता है
  • इस सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए जाएंगे

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Honor की नई स्मार्टफोन सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। Honor Magic 9 सीरीज में तीन मॉडल - Honor Magic 9, Honor Magic 9 Pro और Honor Magic 9 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए जाएंगे। 

Honor के CEO, Li Jian ने Honor Robot Phone के लॉन्च इवेंट में आगामी स्मार्टफोन सीरीज के 28 सितंबर को लॉन्च की पुष्टि की है। इन स्मार्टफोन्स में Qualcomm का नेक्स्ट-जेनरेशन Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Honor Magic 9 सीरीज में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। 

Advertisement

आगामी स्मार्टफोन सीरीज के लिए Honor ने जर्मनी की इमेजिंग फर्म ARRI के साथ टाई-अप किया है। इससे इन स्मार्टफोन्स में फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए ARRI LogC3, ARRI Look और ARRI मूवी मोड जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। Honor Robot Phone के लिए भी ARRI के साथ पार्टनरशिप की गई है। चीन में पेश किए गए इस स्मार्टफोन में टॉप पर रोबोटिक गिंबल कैमरा दिया गया है। यह वीडियो कैप्चर करने पर सब्जेक्ट को ट्रैक करने के लिए रोटेट होता है। इसमें थ्री-एक्सिस गिंबल स्टैबलाइजेशन सिस्टम है। इस स्मार्टफोन के रियर कैमरा सेटअप में 2.7x ऑप्टिकल जूम और 200x डिजिटल जूम के साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 122 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इससे पहले टिप्सटर Smart Pikachu ने बताया था कि Honor Magic 9 सीरीज में एक स्टाइलस एक्सेसरी के लिए सपोर्ट होगा। इस स्टाइलस से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स मिलेंगे। यह एक स्मार्ट डिजिटल पेन हो सकता है। Honor के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में पहले ही एक स्टाइलस के जरिए इनपुट्स के लिए सपोर्ट मिलता है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 8,000 mAh की बैटरी वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.