Honor Magic 6 सीरीज में मिल सकता है सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए सपोर्ट

कंपनी की Magic 6 सीरीज में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट वाला चैटबॉट भी होगा

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 नवंबर 2023 23:41 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में एक बेस और Pro मॉडल शामिल हो सकता है
  • इन स्मार्टफोन्स में कुछ अपग्रेडेड फीचर्स हो सकते हैं
  • इनमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जाएगा

इन स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट वाला चैटबॉट भी होगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor की Magic 6 सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। इसमें एक बेस और Pro मॉडल शामिल हो सकता है। यह इस वर्ष फरवरी में लॉन्च की गई Honor Magic 5 सीरीज की जगह लेगी। कंपनी ने इस सीरीज के स्मार्टफोन्स के कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। 

Honor के एक एग्जिक्यूटिव ने बताया है कि इन स्मार्टफोन्स में कुछ अपग्रेडेड फीचर्स हो सकते हैं। कंपनी के CEO, Zhao Ming ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर कंपनी के जनरल मैनेजर, Li Kun की एक पोस्ट को रीपोस्ट किया है। इसमें बताया गया है कि सैटेलाइट कम्युनिकेशन के एरिया में कंपनी ने काफी प्रगति की है। Kun ने बताया है कि Honor ने एंटीना के साइज और कॉल की अवधि को लेकर तकनीकी समस्याओं का समाधान किया है। इससे कम साइज वाले एंटीना से कम्युनिकेशन का बेहतर एक्सपीरिएंस मिल सकता है। टिप्सटर Digital Chat Station ने दावा किया है कि कंपनी की Magic 6 सीरीज में बहुत कम साइज वाले सैटेलाइट चिप्स लो पावर कॉल और हीट डिसिपेशन टेक्नोलॉजी के साथ हो सकते हैं। इस टिप्सटर ने बताया है कि Oppo Find X7 सीरीज में भी इन चिप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
Advertisement

इससे पहले Honor ने बताया था कि Magic 6 सीरीज में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट वाला चैटबॉट भी होगा। यह गूगल के Bard की तरह है। पिछले सप्ताह कंपनी ने X50i+ को लॉन्च किया था। यह इस वर्ष अप्रैल में पेश की गई X50i सीरीज का हिस्सा है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 SoC दिया गया है। इसकी 4,500 mAh की बैटरी 35 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह दो स्टोरेज वेरिएंट्स और चार कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। Honor X50i+ के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,599 (लगभग 18,600 रुपये) और 12 GB + 512 GB का CNY 1,799 (लगभग 20,900 रुपये) है। इसे चीन में कंपनी की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। इसे Cloud Water Blue, Ink Jade Green, Liquid Pink और Fantasy Night Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.81 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5450mAh एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

2848x1312 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.