हॉनर 23 मई को 4 नए डिवाइस से उठाएगी पर्दा, हॉनर 6ए को लॉन्च किए जाने की उम्मीद

हुवावे का हॉनर ब्रांड जल्द ही मार्केट में नए डिवाइस लॉन्च करेगा। दरअसल, कंपनी ने 23 मई के इवेंट के लिए प्रेस को इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 17 मई 2017 16:24 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे का हॉनर ब्रांड जल्द ही मार्केट में नए डिवाइस लॉन्च करेगा
  • 23 मई के इनवाइट से यह साफ है कि इस दिन चार नए डिवाइस लॉन्च किए जाएंगे
  • कंपनी इस दिन टैबलेट से भी पर्दा उठा सकती है
हुवावे का हॉनर ब्रांड जल्द ही मार्केट में नए डिवाइस लॉन्च करेगा। दरअसल, कंपनी ने 23 मई के इवेंट के लिए प्रेस को इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। उम्मीद के मुताबिक, इनवाइट में इवेंट में लॉन्च किए जाने वाले किसी भी डिवाइस के नाम का ज़िक्र नहीं है। वैसे अभी लॉन्च इवेंट के कार्यक्रम के बारे में पूरी तरह से जानकारी नहीं है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि हॉनर 6ए को इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है।

23 मई के इनवाइट से यह साफ है कि इस दिन चार नए डिवाइस लॉन्च किए जाएंगे। प्लेफुलड्रॉयड की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस दिन टैबलेट से भी पर्दा उठा सकती है। इनवाइट में बहुत ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। लेकिन इसमें इस्तेमाल की गई तस्वीर में एक नौजवान का आधा शरीर क्लासरूम और बाकी हिस्सा प्लेग्राउंड में नज़र आ रहा है। यह इशारा करता है कि कंपनी ऐसा डिवाइस लॉन्च करेगी जिसे क्लासरूम के साथ गेम खेलने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इसके अलावा हॉनर 6ए को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है जिसे हाल में टीना की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। टीना लिस्टिंग के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी डिसप्ले और 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम होंगे।

कैमरे के तौर पर हॉनर 6ए में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। फ्रंट पैनल पर स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का सेंसर होने की उम्मीद है। फोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ 2,920 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने बर्लिन में होने वाले 27 मई के लॉन्च इवेंट के लिए भी इनवाइट भेजा है। यहां हॉनर 9 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.