Honor 9X Lite की स्पेसिफिकेशन लीक, मिली डिज़ाइन की झलक

Honor 9X Lite पाकिस्तानी रिटेल साइट Advance Store पर PKR 31,999 (लगभग 14,700 रुपये) कीमत में लिस्ट किया गया है। हॉनर 9एक्स लाइट को केवल ब्लू रंग के विकल्प में देखा गया है

Honor 9X Lite की स्पेसिफिकेशन लीक, मिली डिज़ाइन की झलक

Honor 9X Lite में 48-मेगापिक्सल मेन कैमरा वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है

ख़ास बातें
  • Honor 9X Lite में 48-मेगापिक्सल वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा
  • फोन पाकिस्तानी स्टोर में PKR 31,999 (लगभग 14,700 रुपये) में लिस्टेड है
  • हॉनर 9एक्स लाइट Kirin 710 चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है
विज्ञापन
Honor 9X Lite जल्द लॉन्च होने जा रहा है, लेकिन अब लॉन्च से पहले फोन को कीमत, स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन के साथ ऑनलाइन देखा गया है। हॉनर 9एक्स लाइट को प्री-ऑर्डर के लिए एक पाकिस्तानी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, लेकिन वेबसाइट पर यह फोन आउट-ऑफ-स्टॉक दिखाई दे रहा है। लिस्टिंग के मुताबिक, हॉनर 9एक्स लाइट में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल कैमरा सेटअप और Hisilicon Kirin 710 चिपसेट शामिल होगा। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी।

पाकिस्तानी रिटेल साइट Advance Store पर, Honor 9X Lite को PKR 31,999 (लगभग 14,700 रुपये) कीमत में लिस्ट किया गया है। फोन को केवल ब्लू रंग के विकल्प में देखा गया है, जो फिलहाल स्टॉक में नहीं है। रिटेलर की वेबसाइट पर साझा की गई एक कथित फोटो के अनुसार, फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, बैक पर डुअल कैमरा सेटअप और ग्रेडिएंट बैक पैनल डिज़ाइन होगा।

रिटेलर का यह भी दावा है कि ऑनर 9एक्स लाइट EMUI 9 पर चलेगा, जो एंड्रॉयड 10 पर आधारित होगा और इसमें 6.5-इंच का फुलव्यू डिस्प्ले होगा, जो 91 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आएगा। यह हाईसिलिकॉन किरिन 710 ऑक्टा-कोर चिपसेट पर काम करेगा, जो 4 जीबी रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। फोन में 48-मेगापिक्सल मेन सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसका दूसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन का होगा। फ्रंट में f/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होगा।

इसके अलावा, रिटेलर लिस्टिंग में हॉनर 9 एक्स लाइट में 3,750 एमएएच की बैटरी शामिल होने की जानकारी भी मिली है। फ़ोन में फेस अनलॉक सपोर्ट भी होगा। इसकी डायमेंशन 160.4x76.6x7.8 एमएम होगी। हॉनर 9एक्स लाइट के कथित तौर पर टीयूवी रीनलैंड आई प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन के साथ आने का दावा भी किया गया है।

फिलहाल हॉनर 9एक्स लाइट के लॉन्च की तारीख के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा यह भारत में लॉन्च होगा या नहीं, इसके बारे में भी जानकारी नहीं दी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 710
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3750 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 9X Lite specifications, Honor 9X Lite
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »