Honor 9X, Redmi Note 8 Pro और Realme 5 Pro में कौन बेहतर?

हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर Honor 9X की तुलना Redmi Note 8 Pro और Realme 5 Pro से की है।

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 17 जनवरी 2020 19:01 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 9एक्स की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है
  • रेडमी नोट 8 प्रो का दाम 14,999 रुपये से शुरू
  • रियलमी 5 प्रो की कीमत भारत में 13,999 रुपये से शुरू होती है

Honor 9X vs Redmi Note 8 Pro vs Realme 5 Pro

Honor 9X को इस हफ्ते ही भारत में लॉन्च किया गया था। भारत में लॉन्च हुआ हॉनर 9एक्स का यह वेरिएंट 2019 में चीनी मार्केट में लॉन्च किए गए हॉनर 9एक्स वेरिएंट से काफी अलग है। भारत में हॉनर 9एक्स की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। यह मार्केट में Redmi Note 8 Pro और Realme 5 Pro जैसे स्मार्टफोन को चुनौती देगा। दोनों ही स्मार्टफोन चार रियर कैमरे के साथ आते हैं, जबकि हॉनर 9एक्स तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। इसका मतलब यह नहीं है कि हॉनर 9एक्स की दावेदारी कमज़ोर है।

हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर Honor 9X की तुलना Redmi Note 8 Pro और Realme 5 Pro से की है।
Advertisement
 

Honor 9X vs Redmi Note 8 Pro vs Realme 5 Pro: Price in India

हॉनर 9एक्स की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट का है। ग्राहक इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये में खरीद पाएंगे। फोन मिडनाइट ब्लैक और सेफायर ब्लू रंग में मिलता है। फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर 19 जनवरी से शुरू होगी।

रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। शाओमी के इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये तय की गई है। वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 17,999 रुपये है। Redmi Note 8 Pro के तीन कलर वेरिएंट हैं- गामा ग्रीन, हेलो व्हाइट और शेडो ब्लैक।
Advertisement

रियलमी 5 प्रो की कीमत भारत में 13,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 14,999 रुपये है। स्मार्टफोन का सबसे पावरफुल वेरिएंट 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसे 16,999 रुपये में बेचा जाएगा।
 

Honor 9X vs Redmi Note 8 Pro vs Realme 5 Pro: Specifications compared

डुअल-सिम हॉनर 9एक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कस्टम EMUI 9.1 स्किन पर चलता है। इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 391 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ आएगा। इसमें कंपनी के अपने हाइसिलिकॉन किरिन 710एफ प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम हैं।
Advertisement

हॉनर 9एक्स तीन रियर कैमरे के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। यह एआईएस सुपर नाइट मोड के साथ आता है। साथ में 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा है।

इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस, ए-जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर, कंपास, एंबियंट लाइट सेंसर और ग्रेविटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। हॉनर 9एक्स का डाइमेंशन 163.5 x 77.3 x 8.8 मिलीमीटर है और वज़न 196.8 ग्राम।
Advertisement

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। वाटरड्रॉप नॉच वाले इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। उम्मीद के मुताबिक, मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है।
Advertisement

साथ में 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रेडमी नोट 8 प्रो यूज़र्स के गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने लिक्विड कूलिंग तकनीक को इस फोन का हिस्सा बनाया है। यह गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है। रेडमी नोट 8 प्रो की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर इसका हिस्सा हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।

रेडमी नोट 8 प्रो में भी चार रियर कैमरे हैं। यह कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

डुअल-सिम रियलमी 5 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ की प्रोटेक्शन है। रियलमी 5 प्रो में क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प हैं।

रियलमी 5 प्रो में चार रियर कैमरे हैं। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस भी है। क्वाड कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस भी है। इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन भी इस फोन का हिस्सा है।

फ्रंट पैनल पर रियलमी 5 प्रो में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। रियलमी 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। रियलमी 5 प्रो में 4035 एमएएच की बैटरी है जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157x74.2x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 184 ग्राम। फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल पर है।
 
रेडमी नोट 8 प्रो बनाम रियलमी 5 प्रो बनाम Honor 9एक्स

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.53 इंच6.30 इंच6.59 इंच
प्रोसेसर
मीडियाटेक हीलियो जी90टीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712हाइसिलिकॉन किरिन 710एफ
फ्रंट कैमरा
20-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
6 जीबी4 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी128 जीबी
बैटरी क्षमता
4500 एमएएच4035 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 9 Pieएंड्रॉ़यड 9 Pieएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.536.306.59
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास-
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:919.5:919.5:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
--391

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोर2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
मीडियाटेक हीलियो जी90टीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712हाइसिलिकॉन किरिन 710एफ
रैम
6 जीबी4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी128 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
512256512
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहांनहीं

कैमरा

रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल (f/1.79) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल48-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.25) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.24)48-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकस
हांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
हांहांएलईडी
फ्रंट कैमरा
20-मेगापिक्सल (f/2.0)16-मेगापिक्सल (f/2.0)16-मेगापिक्सल (f/2.2)
पॉप-अप कैमरा
नहींनहींहां
फ्रंट ऑटोफोकस
नहींनहींनहीं
फ्रंट फ्लैश
नहींनहींनहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यड 9 Pieएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 10ColorOS 6.0EMUI 9.1

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहांहां
इंफ्रारेड डायरेक्ट
हां--
यूएसबी ओटीजी
हांहांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहांहां
सिम की संख्या
222
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहांहां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहां
जायरोस्कोप
हांहांहां
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Immersive full-screen display
  • Reliable performance
  • All-day battery life
  • Decent night mode
  • Bad
  • Underwhelming cameras
  • Stutters at gaming
  • EMUI is loaded with bloatware
  • Bulky and unwieldy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710एफ

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Premium build quality
  • HDR display
  • Bad
  • Gets warm under load
  • Sub-par low-light video performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good, easy to handle
  • Strong overall performance
  • Impressive photo quality in daylight
  • Very fast charging
  • Bad
  • Average battery life
  • Camera app UI needs improvement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4035 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.