Honor 9i भारत में लॉन्च, फुलव्यू डिस्प्ले वाले इस फोन में हैं चार कैमरे

हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर ने गुरुवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Honor 9i लॉन्च किया। हॉनर 9आई को भारत में 17,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2017 12:53 IST
ख़ास बातें
  • यह एक्सक्लूसिव तौर पर भारत में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • 5.9 इंच फुलएचडी स्क्रीन है। रिज़ॉल्यूशन 2160 x1080 पिक्सल है
  • रियर पैनल पर 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर हैं
हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर ने गुरुवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Honor 9i लॉन्च किया। नए हॉनर 9आई के स्पेसिफिकेशन हुवावे मायमैंग 6 वाले ही हैं जिसे पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। यही फोन इस महीने ही मलेशियाई मार्केट में हुवावे नोवा 2आई के नाम से उतारा गया था। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत फ्रंट और रियर पैनल पर दिए गए दो-दो कैमरे हैं, यानी आपको कुल चार कैमरे मिलेंगे। हैंडसेट में फुलविज़न डिस्प्ले भी दिया गया है।
 

Honor 9i की भारत में कीमत

हॉनर 9आई को भारत में 17,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। यह एक्सक्लूसिव तौर पर भारत में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। इसकी बिक्री 14 अक्टूबर से शुरू होगी।
Advertisement
 

Honor 9i के फीचर

मौज़ूदा चलन की तरह हॉनर 9आई में आपको फुलव्यू डिस्प्ले मिलेगा जो इस हैंडसेट की अहम खासियतों में से एक है। डिस्प्ले 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। हॉनर 9आई की दूसरी खासियत चार कैमरे हैं। दोनों ही पैनल पर दिए गए दो कैमरे की मदद से आप बोकेह शॉट और पोर्ट्रेट शॉट ले पाएंगे। Huawei 8 Pro की तरह हॉनर 9आई में तस्वीरें लेने के बाद फोकस एडजस्ट करने का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा यूज़र अलग-अलग बोकेह इफेक्ट में से भी चुन पाएंगे।
 

Honor 9i के स्पेसिफिकेशन

इसमें 5.9 इंच फुलएचडी स्क्रीन है। रिज़ॉल्यूशन 2160 x1080 पिक्सल है। यह मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन के साथ आता है। रियर पैनल पर 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर हैं। कैमरा सेटअप वर्टिकल है और  एलईडी फ्लैश को एंटीना बैंड में ही इंटीग्रेट किया गया है। दोनों सेंसर पीडीएएफ और ऑटोफोकस के साथ आते हैं। स्मार्टफोन में सेल्फी लेने के लिए आगे की तरफ 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल सेंसर हैं जो फिक्स्ड फोकल लेंस और लाइट फ्लैश से लैस हैं।

इस स्मार्टफोन में 2.36 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर किरिन 659 प्रोसेसर है। फोन में 4 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी दी गई है। हॉनर का यह फोन एंड्रॉयड 7.0 आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3340 एमएएच की बैटरी है जिसके साधारण इस्तेमाल के साथ 2 दिन तक की स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है।
Advertisement

हॉनर के इस फोन में कई जेस्चर आधारित मोड भी दिए गए हैं जिसका लक्ष्य स्मार्टफोन को ज़्यादा आकर्षक बनाना है। जैसे स्क्रीन पर S उकेरने से एक ऊपर से नीचे तक एक आर्टिकल की तरह लंबा स्क्रीनशॉट कैद हो जाता है। एक उंगल से दो बार टैप करने पर स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है जबकि दो उंगलियों से स्क्रीन रिकॉर्डिंग शुरू हो जाती है।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास, यूएसबी ओटीजी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी 2.0 टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा फोन  में ग्रेविटी सेंसर, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर, कंपास सपोर्ट और एनएफसी सपोर्ट है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well built
  • Striking display
  • Selfie flash
  • Feature-rich OS
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Average camera performance
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.90 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3340 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  4. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.