Honor 90 भारत में आज होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम

Honor 90 में 200MP का पहला कैमरा, 12MP का दूसरा कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 सितंबर 2023 10:37 IST
ख़ास बातें
  • Honor 90 में 6.7 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।
  • Honor 90 में 200 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया जाएगा।
  • Honor 90 में 5000mAh की बैटरी होगी जो 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

Honor 90 5G में 6.7 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।

Photo Credit: Honor

Honor भारत में 3 साल के बाद नए स्मार्टफोन Honor 90 के साथ एंट्री करने के लिए तैयार है। यह स्मार्टफोन आज 14 सितंबर को बाजार में लॉन्च होने वाला है। हालांकि, अब तक इस स्मार्टफोन से संबंधित कई जानकारी पहले सी सामने आ चुकी हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि ऑनर 90 स्मार्टफोन में क्या खास होगा और इसका लॉन्च इवेंट ऑनलाइन कैसे देखें।


Honor 90 ऑनलाइन लाइव इवेंट कैसे देखें


Advertisement
Honor 90 आज भारत में दोपहर 12:30 बजे पेश किया जाएगा। इच्छुक यूजर्स इवेंट को Honor ​​के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल (HTECH) पर लाइव देख सकते हैं।


Honor 90 की अनुमानित कीमत और उपलब्धता


भारत में Honor 90 की अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये से 40 हजार रुपये के बीच है। यह पहले से ही पता है कि Honor 90 लॉन्च के बाद ई-कॉमर्स साइट Amazon पर ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।


Advertisement
Honor 90 डिजाइन और कलर वेरिएंट


कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, Honor 90 का डिजाइन ज्वेलरी पर बेस्ड है। बड़े ड्यूल कैमरा कटआउट मॉड्यूल वाले कई स्मार्टफोन से अलग Honor 90 के कैमरा लेंस के चारों ओर अलग डिजाइन है, जो कि इसे यूनिक बनाता है। लीक के अनुसार, Honor 90 ब्लैक, सिल्वर और ग्रीन कलर में आने की उम्मीद है।


Honor 90 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Honor 90 में 6.7 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इस फोन में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 दिया जाएगा। कैमरा सेटअप के लिए इसमें 200MP का पहला कैमरा, 12MP का दूसरा कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा दिया जाएगा। वहीं इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा जाएगा। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MagicOS 7.1 पर काम करता है। बैटरी बैकअप के लिए यह 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।  

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2664 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  2. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  4. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  5. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  6. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.