Honor 9 Lite की कीमत लॉन्च से पहले लीक

हुवावे के हॉनर ब्रांड के तहत हॉनर 9 लाइट स्मार्टफोन को 21 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही सोमवार को कंपनी द्वारा हुवावे एन्जॉय 7एस को भी लॉन्च किया जाना है। दोनों फोन के बारे में कई बार लीक और ख़बरों में जानकारी सामने आ चुकी है।

Honor 9 Lite की कीमत लॉन्च से पहले लीक
ख़ास बातें
  • हॉनर 9 लाइट 21 दिसंंबर को लॉन्च होगा
  • इस फोन में दो रियर व फ्रंट कैमरे होने की उम्मीद है
  • इस स्मार्टफोन में एक फुल व्यू डिस्प्ले होगा
विज्ञापन
हुवावे के हॉनर ब्रांड के तहत हॉनर 9 लाइट स्मार्टफोन को 21 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही सोमवार को कंपनी द्वारा हुवावे एन्जॉय 7एस को भी लॉन्च किया जाना है। दोनों फोन के बारे में कई बार लीक और ख़बरों में जानकारी सामने आ चुकी है। इन दोनों ही स्मार्टफोन में फ्रंट व रियर पर दो कैमरे होने की ख़बरें हैं, लेकिन अब पहली बार हॉनर 9 लाइट की कीमत की जानकारी सामने आई है। चाइना टेलीकॉम ने Honor 9 Lite की कीमत का खुलासा किया है।

चाइना टेलीकॉम ने अपने पोर्टल पर हॉनर 9 लाइट डिवाइस को लिस्ट कर दिया है। इस लिस्टिंग के मुताबिक, नए हॉनर फोन के 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,000 चीनी युआन जबकि 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,400 चीनी युआन होगी। पिछले हफ्ते ही हॉनर 9 लाइट के इनवाइट टीज़र को कंपनी ने जारी किया था, जिसमें फोन को 21 दिसंबर को एक इवेंट में लॉन्च किए जाने का पता चला था। एंड्रॉयडक्रंच ने सबसे पहले कीमत की जानकारी को सार्वजनिक किया।
 
huawei

टीना लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी पहले ही हो चुका है। इस लिस्टिंग से स्मार्टफोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला एक 5.65 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले होने का पता चलता है। इसके अलावा फोन में रियर पर 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का एक डुअल कैमरा सेटअप होगा। टीना सर्टिफिकेशन से डिवाइस में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो होने का भी खुलासा हुआ है। इसकी तस्वीर से डिवाइस के रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर होने का पता चला है। हॉनर 9 लाइट में एक ऑक्टा-कोर किरिन 659 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। इस स्मार्टफोन में एक 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेटअप होगा जो सॉफ्ट एलईडी फ्लैश के साथ आएगा।

पिछले हफ्ते आधिारिक लॉन्च से पहले एन्जॉय 7एस के स्पेसिफिकेशन लीक हुए। टिप्सटर इवान ब्लास के दावों के मुताबिक, एंड्रॉयड 8.0 पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलने वाले स्मार्टफोन में एक 5.65 इंच डिस्प्ले होगा जो फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल्स) के साथ आएगा। डिस्प्ले 18:9 रेशियो वाला होगा। इस फोन में किरिन 659 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप, 2 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेटअप और 3000 एमएएच की बैटरी होगी। ब्लास ने जानकारी दी है कि एन्जॉय 7एस को 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज के अलावा 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में भी लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि स्मार्टफोन की मोटाई 7.5 मिलीमीटर और वज़न 143 ग्राम होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »