Honor 9 Lite नए रंग में आया, फ्लैश सेल मंगलवार को

हुवावे के हॉनर ब्रांड के चार कैमरे वाला स्मार्टफोन हॉनर 9 लाइट अब ग्रे रंग में भी मिलेगा। याद रहे कि हॉनर का यह हैंडसेट भारत में पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था। नया कलर वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर अगले मंगलवार को उपलब्ध कराया जाएगा।

Honor 9 Lite नए रंग में आया, फ्लैश सेल मंगलवार को
ख़ास बातें
  • हैंडसेट के इस नए मॉडल को भारत में पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था
  • Honor 9 Lite के इस वेरिएंट की बिक्री 6 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगी
  • स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत भारत में 10,999 रुपये है
विज्ञापन
हुवावे के हॉनर ब्रांड के चार कैमरे वाला स्मार्टफोन हॉनर 9 लाइट अब ग्रे रंग में भी मिलेगा। याद रहे कि हॉनर का यह हैंडसेट भारत में पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था। नया कलर वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर अगले मंगलवार को उपलब्ध कराया जाएगा। जानकारी दी गई है कि हॉनर 9 लाइट के ग्लेसियर ग्रे वेरिएंट को इस ई-कॉमर्स साइट पर मिडनाइट ब्लैक और सेफायर ब्लू वेरिएंट के साथ बेचा जाएगा। इच्छुक ग्राहक ध्यान रखें कि Honor 9 Lite के इस वेरिएंट की बिक्री 6 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगी।

कंपनी के मुताबिक, फ्लिपकार्ट पर अब तक आयोजित फ्लैश सेल में Honor 9 Lite की मांग जबरदस्त रही है। यह हैंडसेट की पांचवीं फ्लैश सेल होगी। Honor ने पहले दावा किया था कि पहली फ्लैश सेल में यह फोन मात्र 6 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हो गया था।
 

हॉनर 9 लाइट की भारत में कीमत व लॉन्च ऑफर

हॉनर के इस स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत भारत में 10,999 रुपये है। 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।
 

हॉनर 9 लाइट स्पेसिफिकेशन

हॉनर 9 लाइट एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित कंपनी की लेटेस्ट ईएमयूआई 8.0 पर चलता है। नए हैंडसेट में 5.65 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्क्रीन की डेनसिटी 428 पिक्सल प्रति इंच है। हॉनर 9 लाइट में ऑक्टा-कोर हुवावे हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। फोन 3 जीबी व 4 जीबी रैम वेरिएंट में मिलता है। फ्रंट व रियर पर 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी व 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरे वाला डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। रियर कैमरा एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ ऑटोफोकस के साथ आता है।

हॉनर 9 लाइट 32 जीबी व 64 जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। दोनों की स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है। फोन में हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट है। इस स्मार्टफोन में ब्लूटूथ, वाई-फलाई 802.11 बी/जी/एन, 4जी वीओएलटीई,जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी (ओटीजी के साथ) और 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिए गए हैं। सेंसर की बात करें तो फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और मैग्नेटोमीटर व प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 3जी पर 20 घंटे तक का टॉक टाइम और 24 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। इसके अलावा हैंडसेट के 2 घंटे और 20 मिनट में ही पूरी तरह से चार्ज हो जाने का दावा है। हॉनर 9 लाइट का डाइमेंशन 151x71.9x7.6 मिलीमीटर और वज़न 149 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Striking looks and low weight
  • Vivid display
  • Competent front cameras
  • कमियां
  • Battery life could be better
  • Average rear cameras
  • UI isn't very snappy
डिस्प्ले5.65 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 659
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Honor 9 Lite Sale, Honor 9 Lite Flash Sale
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »