हॉनर 9 हैंडसेट 12 जून को होगा लॉन्च, आधिकारिक पोस्टर से मिली जानकारी

हुवावे टर्मिनल ब्रांड के हैंडसेट Honor 9 के बारे में अब तक कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं। अब पता चल गया है कि कंपनी इसे आधिकारिक तौर पर किस दिन लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 6 जून 2017 19:31 IST
ख़ास बातें
  • Honor 9 के बारे में अब तक कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं
  • पिछले हफ्ते लीक हुए पोस्टर की तरह ही नए आधिकारिक पोस्टर से पुष्टि हुई है
  • Honor 9 को कंपनी के 12 जून वाले इवेंट में पेश किया जाएगा
हुवावे टर्मिनल ब्रांड के हैंडसेट Honor 9 के बारे में अब तक कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं। अब पता चल गया है कि कंपनी इसे आधिकारिक तौर पर किस दिन लॉन्च करेगी। पिछले हफ्ते लीक हुए पोस्टर की तरह ही नए आधिकारिक पोस्टर से पुष्टि हुई है कि Honor 9 को कंपनी के 12 जून वाले इवेंट में पेश किया जाएगा।

प्लेफुलड्रॉयड द्वारा जारी किए गए लॉन्च पोस्टर में कंपनी ने डुअल कैमरा सेटअप का टीज़र दिया है। पुरानी लीक में भी इस संबंध में ही टीज़र था। गौर करने वाली बात है कि हॉनर 9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पिछले महीने ही कंपनी के पेरिस इवेंट में लॉन्च किए जाने की संभावना थी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पहले लीक हुए प्रेस टीज़र में भी डुअल कैमरा सेटअप के अलावा कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

हुवावे हॉनर 9 के पिछले हिस्से पर 20 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल के सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। खुलासा हुआ है कि इस फोन में किरिन 960 चिपसेट के साथ 4 जीबी या 6 जीबी रैम होंगे।

डिस्प्ले की बात करें तो हुवावे हॉनर 9 में 5.2 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले होगा, पुराने वेरिएंट की तरह। इसके अलावा हुवावे के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित ईएमयूआई स्किन दिया जाएगा।
Advertisement

वैसे ये सारे दावे हैं। इनमें से कोई भी जानकारी आधिकारिक नहीं है। हमें हुवावे हॉनर 9 के सभी स्पेसिफिकेशन जानने के लिए लॉन्च इवेंट का इंतज़ार करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.