Honor 8X और Honor 8X Max में होगा यह प्रोसेसर

Huawei का सब ब्रांड हॉनर 5 सितंबर को चीन में Honor 8X और Honor 8X Max को लॉन्च करेगा। हॉनर 8एक्स और हॉनर 8एक्स मैक्स में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 27 अगस्त 2018 16:40 IST
ख़ास बातें
  • Honor 8X में हो सकती है 7.12 इंच की बड़ी डिस्प्ले
  • हाईसिलिकन किरिन 970 प्रोसेसर से लैस नहीं होंगे दोनों हैंडसेट
  • 5 सितंबर को चीन में लॉन्च होंगे Honor 8X और Honor 8X Max
हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei का सब ब्रांड हॉनर 5 सितंबर को चीन में दो नए हैंडसेट Honor 8X और Honor 8X Max को लॉन्च करेगा। इस बात की जानकारी हॉनर द्वारा जारी किए गए टीजर से मिली थी। हॉनर 8एक्स और हॉनर 8एक्स मैक्स को लेकर अब तक कई ऐसी रिपोर्ट सामने आई जिसमें स्पेसिफिकेशन और Honor स्मार्टफोन का डिजाइन लीक हुए हैं। चीनी बेंचमार्क वेबसाइट पर जारी एक स्क्रीनशॉट से पता चला है कि Honor 8X और Honor 8X Max में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगस्त के शुरुआत में चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर सबसे पहले हॉनर 8एक्स को स्पॉट किया गया था। टीना पर Honor 8X की लिस्टिंग से पता चला था कि यह स्मार्टफोन लेटेस्ट हाईसिलिकन किरिन 970 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा। लेकिन ताजा जानकारी से पता चला है कि कंपनी किरिन चिपसेट का इस्तेमाल नहीं करेगी। वेबसाइट Weibo के रिपोर्ट में मॉडल नंबर ARE-AL00 दिखाई दे रहा है। यही मॉडल नंबर साइट टीना पर भी देखा गया है।
 

Honor 8X के कथित स्पेसिफिकेशन

कुछ समय पहले वेबसाइट TENAA पर हॉनर 8एक्स के स्पेसिफिकेशन सामने आए थे। उम्मीद है कि 4जी वोल्ट वाला Honor 8X एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। हुवावे का इस हैंडसेट में 7.12 इंच की फुल एचडी+ टीएफटी डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2244 पिक्सल होगा। आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 हो सकता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4जीबी रैम दी जा सकती है। फोटो, वीडियो आदि फाइलों को सेव करने के लिए 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

अब बात कैमरा की। Honor 8X में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। पावर बैकअप के लिए  4,900 एमएएच की बैटरी मिलेगी। Honor 8X की लंबाई-चौड़ाई 177.57x86.24x8.13 मिलीमीटर और वजन 210 ग्राम होगा। कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट मिलेगा। हॉनर 8एक्स में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। अगले महीने लॉन्च इवेंट के दौरान हॉनर 8एक्स के सभी स्पेसिफिकेशन सामने आने की उम्मीद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good performance
  • Good value for money
  • Bad
  • Relatively bulky and difficult to handle
  • Average cameras
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor 8X, Honor 8X Max
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.