Honor 8X और Honor 10 को मिलेगा एंड्रॉयड क्यू अपडेट

हॉनर ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि एंड्रॉयड क्यू के लॉन्च होने के बाद Honor 8X और Honor 10 स्मार्टफोन को अपडेट मिलेगा।

Honor 8X और Honor 10 को मिलेगा एंड्रॉयड क्यू अपडेट

Honor 8X और Honor 10 को मिलेगा एंड्रॉयड क्यू अपडेट

ख़ास बातें
  • Honor 8X को एंड्रॉयड क्यू अपडेट मिलने की हुई पुष्टि
  • हॉनर इंडिया ने किया कंफर्म हॉनर 10 को मिलेगा एंड्रॉयड क्यू अपडेट
  • एंड्रॉयड क्यू कंपनी के ईएमयूआई 10 के साथ आएगा
विज्ञापन
Google का लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन जिसका कोडनेम क्यू है आने वाले कुछ महीनों में उतारा जा सकता है। गूगल एंड्रॉयड क्यू के लॉन्च होने के बाद गूगल पिक्सल फोन के अलावा कई स्मार्टफोन को यह लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन मिल सकता है। Huawei ने इस साल मई में उन स्मार्टफोन की घोषणा की थी कि जिन्हें एंड्रॉयड क्यू अपडेट मिलेगा। इस लिस्ट में Honor ब्रांड के कुछ स्मार्टफोन का भी नाम शामिल था। अब हॉनर ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि एंड्रॉयड क्यू के लॉन्च होने के बाद Honor 8X और Honor 10 स्मार्टफोन को अपडेट मिलेगा।

हुवावे के लिस्ट में  Huawei Mate 20, Huawei Mate 20 Pro, Huawei Mate 20X, Huawei Mate 20RS Porsche Design, Huawei P30, Huawei P30 Pro, Honor V20 और Honor Magic 2 स्मार्टफोन का नाम शामिल है। पिछले महीने हॉनर ने कहा था कि हॉनर 20 सीरीज़ एंड्रॉयड क्यू अपडेट के साथ कंपैटिबल होगी।

ट्विटर पर एक यूज़र के सवाल पर जवाब देते हुए कंपनी ने कंफर्म किया है कि हॉनर 8एक्स और हॉनर 10 दोनों ही स्मार्टफोन को एंड्रॉयड क्यू अपडेट मिलेगा। हुवावे एंड्रॉइड क्यू को ईएमयूआई के वर्जन 10 के साथ उतार सकती है। हॉनर ब्रांड के कुछ पुराने मॉडल के लिए भी कुछ समय पहले ईएमयूआई 9.1 अपडेट को जारी किया गया था।

पिछले महीने Honor 10 Lite (रिव्यू) और Honor 20i (रिव्यू) फोन के लिए ईएमयूआई 9.1 अपडेट को रोल आउट किया गया था। अपडेट अपने साथ जीपीयू टर्बो 3.0 लेकर आता है। इसके अलावा चुनिंदा कॉन्टेक्ट के लिए वीडियो रिंगटोन सेट करना संभव होगा। अब पावर बटन को थोड़ी देर तक दबाकर वॉयस असिस्टेंट को एक्टिव किया जा सकेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor, EMUI 10, Android Q, Honor 10, Honor 8X
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »