Honor 7X में फुलव्यू डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप होने का खुलासा

आने वाले हॉनर 7एक्स स्मार्टफोन को चीनी टेलीकम्युनिकेशंस साइट टीना पर सर्टिफिकेशन के लिए देखा गया है। इस लिस्टिंग से स्मार्टफोन के कई सारे स्पेसिफिकेशन का खुलासा होता है। बता दें कि इस डिवाइस को चीन में 11 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है और हुवावे ने इनवाइट भी भेज दिए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2017 13:48 IST
आने वाले हॉनर 7एक्स स्मार्टफोन को चीनी टेलीकम्युनिकेशंस साइट टीना पर सर्टिफिकेशन के लिए देखा गया है। इस लिस्टिंग से स्मार्टफोन के कई सारे स्पेसिफिकेशन का खुलासा होता है। बता दें कि इस डिवाइस को चीन में 11 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है और हुवावे ने इनवाइट भी भेज दिए हैं। टीना लिस्टिंग से खुलासा होता है कि हॉनर 7एक्स दो मॉडल नंबर  BND-TL10 और BND-AL10 के साथ आएगा। जिससे स्मार्टफोन को वेरिएंट में लॉन्च किए जाने के संकेत मिलते हैं। हॉनर 7एक्स को बुधवार को चीन में लॉन्च किया जाएगा।

टीना लिस्टिंग से हॉनर 7एक्स के सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा होता है। हॉनर 7एक्स में एक 5.9 इंच डिस्प्ले होगा जो 1080x2160 पिक्सल्स फुलएचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ आएगा। स्क्रीन में 18:9 का आस्पेक्ट रेशियो और 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। हाल ही में भारत में लॉन्च हुए हॉनर 9आई की तरह इस स्मार्टफोन में भी हुवावे किरिन 659 प्रोसेसर होने की ख़बरें हैं। फोन में 4 जीबी रैम  64 जीबी स्टोरेज होगी। स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

हॉनर 6एक्स के अपग्रेड वेरिएंट हॉनर 7एक्स में रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप है। इस फोन में एक 16 मेगापिक्सल कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल सेंसर है। आगे की तरफ़ फोन में एक 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा जिसके ऊपर हुवावे की ईएमयूआई 5.1 स्किन होगी।

फोन मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन के साथ आता है और ऊपर व नीचे की तरफ़ एंटीना बैंड दिए गए हैं। रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस फोन में 3240 एमएएच बैटरी हो सकती है। फोन को ब्लैक, गोल्ड और ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

हॉनर 7एक्स को गीकबेंच 4 पर भी देखा गया है जिससे हमें फोन की परफॉर्मेंस से जुड़े संकेत मिलते हैं। फोन की कीमत का खुलासा बुधवार को चीन में आयोजित होने वाले इवेंट में किया जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well built
  • Good screen
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.93 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3340 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.