Honor 7X रेड एडिशन अमेज़न इंडिया पर लिस्ट, जानें कीमत

गैजेट्स 360 ने आपको पहले बताया था कि चीनी कंपनी हुवावे ने अपने लोकप्रिय हैंडसेट हॉनर 7एक्स का स्पेशल एडिशन पेश करेगी। कंपनी ने अपने वादे को निभाते हुए लाल रंग वाले लिमिटेड एडिशन हैंडसेट को पेश कर दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 फरवरी 2018 13:24 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 7एक्स के रेड लिमिटेड एडिशन को अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट
  • अमेज़न इंडिया पर इस वेरिएंट को कीमत 12,999 रुपये बताई जा रही है
  • अमेज़न पर इस फोन के नोटिफिकेशन के लिए रजिस्टर किया जा सकता है
गैजेट्स 360 ने आपको पहले बताया था कि चीनी कंपनी हुवावे ने अपने लोकप्रिय हैंडसेट हॉनर 7एक्स का स्पेशल एडिशन पेश करेगी। कंपनी ने अपने वादे को निभाते हुए लाल रंग वाले लिमिटेड एडिशन हैंडसेट को पेश कर दिया है।  हॉनर 7एक्स के रेड लिमिटेड एडिशन वेरिएंट को अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, इच्छुक ग्राहक अभी इस वेरिएंट को नहीं खरीद पाएंगे। अमेज़न इंडिया पर इस वेरिएंट को कीमत 12,999 रुपये बताई जा रही है। अभी इच्छुक ग्राहक अमेज़न की वेबसाइट पर इस फोन के नोटिफिकेशन के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।

बता दें कि हॉनर 7एक्स को बीते साल दिसंबर महीने भारत में लॉन्च किया गया था। दो रियर कैमरे वाले इस फोन की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 32 जीबी वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। स्पेशल रेड वेरिएंट की कीमत को देखकर यही कहा जा सकता है कि ग्राहकों को 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा।
Advertisement


कंपनी ने पहले बताया था कि हॉनर 7एक्स के इस वेरिएंट के सिर्फ 20,000 यूनिट उपलब्ध कराए जाएंगे। इन्हें अमेरिका, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली और स्पेन के साथ भारत में उपलब्ध कराया जाएगा। संभव है कि कंपनी वेलेंटाइन डे के मद्देनज़र इस वेरिएंट को मार्केट में उतारा हो।
Advertisement
 


Honor 7X के स्पेसिफिकेशन

हुवावे ने फोन में 5.93 इंच फुलएचडी+ (1080x2160 पिक्सल) कर्व्ड डिस्प्ले दिया है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और बेहद पतले बेज़ल के साथ आएगा। फोन यूनिबॉडी मेटल वाला है।

डुअल सिम सपोर्ट वाला हॉनर 7एक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। इसमें एक ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम और 3340 एमएएच बैटरी है। कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पर दिया है। हॉनर 7एक्स में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के रियर सेंसर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है।
Advertisement

हॉनर 7एक्स में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 एलई और जीपीएस व ग्लोनास जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। सेंसर की बात करें तो फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.5x75.3x7.6 मिलीमीटर और वज़न 165 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well built
  • Good screen
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.93 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3340 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  2. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  5. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  7. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  10. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.