Honor 7X भारत में दिसंबर में होगा लॉन्च, कीमत होगी चौंकाने वाली

हुवावे के हॉनर ब्रांड द्वारा अक्टूबर में लॉन्च किए गए हॉनर 7एक्स को दिसंबर में भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा। ब्रांड के ग्लोबल प्रेसिडेंट जॉर्ज झाऊ ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि हॉनर 7एक्स को अविश्वसनीय कीमत में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 नवंबर 2017 18:09 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 7एक्स की सबसे अहम खासियत इसका डिस्प्ले है
  • फोन में एक 5.93 इंच फुलएचडी+ (1080x2160 पिक्सल) कर्व्ड डिस्प्ले है
  • हॉनर 7एक्स में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के रियर सेंसर हैं
हुवावे के हॉनर ब्रांड द्वारा अक्टूबर में लॉन्च किए गए हॉनर 7एक्स को दिसंबर में भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा। ब्रांड के ग्लोबल प्रेसिडेंट जॉर्ज झाऊ ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि हॉनर 7एक्स को अविश्वसनीय कीमत में लॉन्च किया जाएगा। कीमत ऐसी होगी कि उस सेगमेंट में इस फोन को चुनौती देने वाला कोई नहीं होगा। यह हॉनर द्वारा अगले तीन साल में देश की टॉप स्मार्टफोन कंपनी बनने की रणनीति का हिस्सा है। Honor 7X को ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी की योजना ऑफलाइन रिटेल चैनल को बेहतर बनाने की है। सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी बनने के मकसद से कंपनी मार्केटिंग में भी निवेश करेगी।

आईएएनएस को झाऊ ने कहा,"हम Honor 7X को दिसंबर में ऐसी कीमत में लॉन्च करेंगे कि इसे किसी और ब्रांड से चुनौती नहीं मिल पाएगी।"
Advertisement

याद दिला दें कि हॉनर 7एक्स की सबसे अहम खासियत इसका डिस्प्ले है। हुवावे ने फोन में एक 5.93 इंच फुलएचडी+ (1080x2160 पिक्सल) कर्व्ड डिस्प्ले दिया है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और बेहद पतले बेज़ल के साथ आएगा। फोन यूनीबॉडी मेटल का बना है।

डुअल सिम सपोर्ट वाला हॉनर 7एक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। इसमें एक ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम और 3340 एमएएच बैटरी है। कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पर दिया है। हॉनर 7एक्स में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के रियर सेंसर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है।
Advertisement

हॉनर 7एक्स को चीनी मार्केट में 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी के तीन स्टोरेज वेरिएंट उतारा गया था। तीनों वेरिएंट में स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है। हॉनर 7एक्स में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस व ग्लोनास जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well built
  • Good screen
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.93 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3340 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 7X, Honor 7X India Launch, Honor 7X Price

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.