Honor 7S भारत में लॉन्च, 18:9 डिस्प्ले वाले इस फोन का दाम है 6,999 रुपये

हॉनर 7एस की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें 18:9 एचडी+ डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, सॉफ्ट एलईडी लाइट और 3020 एमएएच की बैटरी शामिल हैं।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 4 सितंबर 2018 15:51 IST
ख़ास बातें
  • Honor 7S आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा
  • Honor 7S के फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • हॉनर 7एस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
हुवावे के हॉनर ब्रांड ने भारत में अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Honor 7S लॉन्च किया है। गौर करने वाली बात है कि इस फोन को पहले ही पाकिस्तान में लॉन्च किया जा चुका है। दूसरी तरफ, कंपनी पहले से मार्केट में Honor 7A, Honor 7C और Honor 9N जैसे बजट स्मार्टफोन मौज़ूद हैं। हॉनर 7एस की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें 18:9 एचडी+ डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, सॉफ्ट एलईडी लाइट और 3020 एमएएच की बैटरी शामिल है। आइए अब आपको हॉनर 7एस की कीमत और उपलब्धता के बारे में बताते हैं।
 

Honor 7S की भारत में कीमत

हॉनर 7एस का एक मात्र वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज पेश किया गया है। यह 6,999 रुपये में बिकेगा। स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर मिलेगा। इसके अलावा कंपनी की अपनी वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा। फोन को ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। Honor 7S की पहली सेल 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे होगी।
 

Honor 7S स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Honor 7S आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इस फोन के पहले सिम स्लॉट में 4जी नेटवर्क काम करेगा। फोन में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) टीएफटी फुलव्यू डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 295 पिक्सल प्रति इंच है। स्मार्टफोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 चिपसेट है। जुगलबंदी के लिए 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। हॉनर 7एस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस, एफ/2.2 अपर्चर और एलईडी फ्लैश से लैस है।

Honor 7S के फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह फिक्स्ड फोकस सेंसर एफ/2.2 अपर्चर वाला है। इसमें फेस अनलॉक भी क्षमता है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन में दिए गए हैं। बैटरी 3,020 एमएएच की है। Honor 7S का डाइमेंशन 146.5x70.9x8.3 मिलीमीटर है और वज़न 142 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good-looking and easy to handle
  • Bright, vibrant screen
  • Bad
  • Performance is severely lacking
  • Extremely weak cameras
  • Unreliable face recognition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6739डब्ल्यूडब्ल्यू

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei, Honor
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  2. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  3. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
  2. अब पुराने पोस्ट में भी बदल सकते हैं गाना, Instagram ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  3. Redmi Note 17 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  4. Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
  5. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  6. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  7. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  8. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  9. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  10. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.