Honor 7S जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें इसकी खूबियां

Huawei के हॉनर ब्रांड का आगामी स्मार्टफोन Honor 7S जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। इस साल मई में कंपनी ने Honor Play 7 को लॉन्च किया था। हॉनर 7एस चीन में लॉन्च हुए हॉनर प्ले 7 की तरह होगा।

Honor 7S जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें इसकी खूबियां
ख़ास बातें
  • इसमें पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • Honor 7S चीन में लॉन्च हुए हॉनर प्ले 7 की तरह होगा
  • मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर से लैस होगा Honor 7S
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei के हॉनर ब्रांड का आगामी स्मार्टफोन Honor 7S जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में इंडस्ट्री सूत्रों ने दावा किया है कि हॉनर 7एस सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च होगा। इस साल मई में कंपनी ने Honor Play 7 को लॉन्च किया था। Honor 7S चीन में लॉन्च हुए हॉनर प्ले 7 की तरह होगा। बता दें कि कंपनी ने हॉनर 7एस को पाकिस्तान में लॉन्च कर दिया है और अब यह हैंडसेट जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। उम्मीद है कि Honor जल्द अपने अगले स्मार्टफोन Honor 7S की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी देगी। Honor ने अपनी वेबसाइट पर Spin to Win कॉन्टेस्ट को शुरू किया है। ग्राहकों को Honor 7S, Honor Play, Honor 9N, और Honor Band 3 को जीतने का मौका मिल रहा है।

इस कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए यूजर को साइन-अप करना होगा। यूजर को अपनी किस्मत आजमाने के लिए प्रतिदिन तीन मौके दिए जाएंगे। ‘Spin to Win’ कॉन्टेस्ट 7 सितंबर 2018 तक चलेगा। हॉनर 7एस की कीमत से पर्दा नहीं उठा है, लेकिन हॉनर 9एन की कीमत 13,999 रुपये, हॉनर प्ले की कीमत 9,999 रुपये और हॉनर बैंड 3 की कीमत 2,499 रुपये है। हॉनर 7एस के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन Honor Play 7 से मिलते जुलते हैं। केवल Honor 7S के सेल्फी कैमरा के लेंस में बदलाव देखने को मिलेगा। हॉनर का यह स्मार्टफोन पाकिस्तान में  14,499 PKR (लगभग 8,400 रुपये) है।
 

Honor 7S स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम हॉनर 7एस को पाकिस्तान में लॉन्च किया गया है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है। फोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और जरूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। हैंडसेट को पावर देने का काम करती है 3020 एमएएच की बैटरी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। Honor 7S हैंडसेट आई प्रोटेक्शन मोड के साथ आता है। यह डिस्प्ले पर ब्लू लाइट फिल्टर ले आता है जिससे पढ़ने में आसानी होती है। इसके अलावा Honor ने लाउडर ईयरपीस होने की बात की है जिससे वॉयस कॉल के दौरान ज़्यादा साफ आवाज़ सुनाई देगी। हॉनर 7एस में आपको एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक है। फोन में बुनियादी सेंसर के साथ-साथ पावर देने के लिए मौजूद है 3,020 एमएएच की बैटरी।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good-looking and easy to handle
  • Bright, vibrant screen
  • कमियां
  • Performance is severely lacking
  • Extremely weak cameras
  • Unreliable face recognition
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6739डब्ल्यूडब्ल्यू
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  6. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  9. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  10. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »