12GB रैम और डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर के साथ गीकबेंच पर स्‍पॉट हुआ Honor 70 Pro+

ऑनर की नई डिवाइसेज अगले हफ्ते सोमवार को लॉन्‍च होने जा रही हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 मई 2022 16:15 IST
ख़ास बातें
  • इसे मॉडल नंबर HPB-AN00 के साथ लिस्ट किया गया था
  • फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 649 पॉइंट हासिल किए हैं
  • बताया जाता है कि यह फोन मीडियाटेक के प्रोसेसर से लैस होगा

इससे पहले गीकबेंच बेंचमार्क डेटाबेस पर Honor 70 Pro को स्‍पॉट किया गया था।

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

स्‍मार्टफोन ब्रैंड ऑनर (Honor) इंडिया में उतना प्रभावी नहीं है, लेकिन दूसरे देशों और अपने होम मार्केट चीन में कंपनी नई डिवाइसेज पेश करती रहती है। जल्‍द यह Honor 70  को अनवील करने जा रही है, जिसमें ढेरों फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। बहरहाल, इस सीरीज का एक टॉप एंड मॉडल, गीकबेंच पर स्‍पॉट हुआ है। इससे फोन के कुछ फीचर्स का पता भी चल जाता है। जिस Honor 70 Pro+ को गीकबेंच पर स्‍पॉट किया गया है, उसे लेकर कंपनी की ओर से अभी कुछ नहीं कहा गया है।  

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर अपकमिंग Honor 70 Pro+ को मॉडल नंबर HPB-AN00 के साथ लिस्ट किया गया था। गीकबेंच पर मौजूद एंट्री बताती है कि ऑनर के इस अपकमिंग फ्लैगशिप ने सिंगल कोर टेस्ट में 649 पॉइंट और गीकबेंच 5 पर मल्टी कोर टेस्ट में 2661 पॉइंट हासिल किए। बताया जाता है कि यह फोन मीडियाटेक के प्रोसेसर से लैस होगा, जिसमें 3.05GHz की पीक फ्रीक्वेंसी और माली G710 MC10 GPU मिलता है। अभी तक यही अनुमान लगाया जा रहा है कि फोन में डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर दिया जाने वाला है। 

गीकबेंच लि‍स्टिंग से Honor 70 Pro+ की कुछ और खूबियों से भी पर्दा हट जाता है। जैसे- यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 OS पर चलेगा और 12GB रैम के साथ पैक होकर आएगा। इससे पहले गीकबेंच बेंचमार्क डेटाबेस पर Honor 70 Pro को स्‍पॉट किया गया था। कहा जाता है कि यह डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8000 चिपसेट से लैस होगी। ऑनर की ये डिवाइसेज अगले हफ्ते सोमवार को लॉन्‍च होने जा रही हैं। उसके बाद इनके फीचर्स का खुलासा हो जाएगा। 

इस महीने की शुरुआत में ही कंपनी ने Honor Play 30 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था। यह एंट्री-लेवल स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी और सिंगल रियर कैमरा के साथ आता है। इसका कैमरा मॉड्यूल iPhone 13 के जैसा दिखता है। इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 480+ प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। ऑनर के इस फोन में स्मार्ट रैम एक्सपेंशन फीचर भी मिलता है जो स्मूद ऑपरेशंस के लिए स्टोरेज से 2GB तक रैम इस्‍तेमाल करता है। इस तरह कुल मिलाकर फोन को 10जीबी तक रैम मिल जाती है। Honor Play 30 में 5,000mAh की बैटरी है और इसे कई कलर ऑप्‍शंस में लॉन्‍च किया गया है। 
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1600x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  5. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  6. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  7. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  8. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  9. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.