Honor 6C Pro में है 13 मेगापिक्सल कैमरा और 3000 एमएएच बैटरी

हुवावे ने रूस में अपना हॉनर 6सी प्रो स्मार्टफोन चुपचाप लॉन्च कर दिया है। हॉनर 6सी प्रो, इसी साल लॉन्च हो चुके हॉनर 6सी का एक नया वेरिएंट है। Honor 6C Pro देखने में हॉनर 6सी जैसा है, हालांकि फोन में कुछ गौर करने लायक बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2017 16:28 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर ने एक और मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है
  • नए फोन का नाम हॉनर 6सी प्रो है
  • इसी साल लॉन्च हुए हॉनर 6सी प्रो का यह बड़ा वेरिएंट है
हुवावे ने रूस में अपना हॉनर 6सी प्रो स्मार्टफोन चुपचाप लॉन्च कर दिया है। हॉनर 6सी प्रो, इसी साल लॉन्च हो चुके हॉनर 6सी का एक नया वेरिएंट है। Honor 6C Pro देखने में हॉनर 6सी जैसा है, हालांकि फोन में कुछ गौर करने लायक बदलाव किए गए हैं।

हॉनर 6सी प्रो एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है और इसके ऊपर कंपनी की ईएमयूआई 5.1 स्किन दी गई है। फोन ब्लैक, गोल्ड और ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। हॉनर 6सी की कीमत 179 यूरो (करीब 13,750 रुपये) है। फोन को सबसे पहले यूरोपीय बाज़ारों में उपलब्ध कराया जाएगा।

हॉनर 6सी प्रो में एक 5.2 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल्स) डिस्प्ले है जो यूनिबॉडी से लैस है। हॉनर 6सी प्रो में एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर है जो 1.5 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। फोन  में ग्राफिक्स के लिए माली टी860एमपी2 जीपीयू और 3 जीबी रैम है।

फोटोग्राफी की बात करें तो, फोन में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। वहीं आगे की तरफ़ हॉनर 6सी स्मार्टफोन में सेल्फी के शौकीनों के लिए 8 मेगापिक्सल सेंसर है।
Advertisement

स्टोरेज की बात करें तो हॉनर 6सी प्रो में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी) के जरिए बढ़ाया जा सकताहै। फोन में एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, एक हेडफोन जैक और रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। हॉनर 6सी प्रो हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है यानी एक साथ दो सिम कार्ड  और एक सिम कार्ड या एक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल ही किया जा सकेगा। स्मार्टफोन में एक 3000 एमएएच बैटरी है। रूस में फोन लॉन्च होने की जानकारी को सबसे पहले Helpix ने सार्वजनिक किया।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.