Honor 500 Pro फोन 8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के जल्द होगा लॉन्च! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स

एक लेटेस्ट लीक में संभावित Honor 500 Pro के स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया गया है, जिससे अंदाजा मिलता है कि फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC और 8000mAh होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 नवंबर 2025 14:08 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग Honor फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC मिलेगा
  • फोन में 8,000mAh की बैटरी और 200MP मेन रियर कैमरा मिल सकता है
  • Honor 500 और 500 Pro दोनों में 6.5-इंच का डिस्प्ले हो सकता है

Honor 400 Pro का सक्सेसर होगा Honor 500 Pro स्मार्टफोन

Photo Credit: Honor

Honor 500 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है, जिसका अंदाजा इसके मॉडल्स के लीक्स से लगाया जा सकता है। सीरीज में स्टैंडर्ड के साथ एक Pro मॉडल भी शामिल होगा, जिसके स्पेसिफिकेशन्स को अब एक पॉपुलर टिप्सटर ने लीक किया है। इसमें डिस्प्ले, प्रोसेसर के साथ बैटरी की जानकारी भी शामिल है। हाल ही में दावा किया गया था कि अपकमिंग फोन 6.5 इंच डिस्प्ले साइज के साथ आएगा और 200 मेगापिक्सल रियर कैमरा से लैस होगा। फिलहाल Honor ने 500 सीरीज को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन एक के बाद एक लीक्स का आना इसके जल्द लॉन्च की ओर इशारा देता है।

चीन के जाने-माने टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित यूजरनेम) ने वीबो पर अपने लेटेस्ट पोस्ट में एक डिवाइस के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी है। इस डिवाइस को Honor 500 Pro से जोड़ा जा रहा है। पोस्ट में दावा किया गया है कि अपकमिंग फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC मिलेगा।

इसके अलावा, यह भी कहा गया है कि फोन में 8,000mAh की बैटरी होगी और इसके रियर कैमरा सेटअप में 200MP का प्राइमरी सेंसर मिलेगा। सेटअप में पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होने की भी बात कही गई है। इसमें मेटल फ्रेम और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल होने की भी उम्मीद है।

हालिया लीक की बात करें, तो Honor 500 और 500 Pro दोनों में 6.5-इंच का डिस्प्ले हो सकता है। इसके अलावा, बेस मॉडल में Snapdragon 8s Gen 4 SoC होने की उम्मीद है। दोनों फोन इसी साल मई में लॉन्च किए गए Honor 400 और Honor 400 Pro के सक्सेसर हो सकते हैं।

Honor 400 सीरीज में 6.55 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले (1,264 × 2,736 पिक्सल्स) मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 100% DCI-P3 कलर गैमट, 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल और 3,840Hz हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग सपोर्ट करते हैं। Honor 400 में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर है, जबकि Pro मॉडल में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.