• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor 400 Lite में होगा iPhone जैसा कैमरा फीचर! कलर वेरिएंट्स के साथ प्राइस भी लीक

Honor 400 Lite में होगा iPhone जैसा कैमरा फीचर! कलर वेरिएंट्स के साथ प्राइस भी लीक

लीक के मुताबिक, यहां पर कंपनी ने iPhone की तर्ज पर एक खास कैमरा बटन दिया है।

Honor 400 Lite में होगा iPhone जैसा कैमरा फीचर! कलर वेरिएंट्स के साथ प्राइस भी लीक

Photo Credit: mobiili.fi

Honor 200 Lite में 108 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है।

ख़ास बातें
  • फोन में फ्रंट साइड में पिल-शेप कटआउट देखने को मिलेगा।
  • यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आने वाला है।
  • फोन में MediaTek Dimensity 7025 चिपसेट होगा।
विज्ञापन
Honor की ओर से अपकमिंग स्मार्टफोन Honor 400 Lite कथित तौर पर रेंडर्स के साथ लीक हो गया है। Honor 400 Lite में तीन कलर वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। फोन के डिजाइन को लेकर खासतौर पर चर्चा है। इसके फ्रंट में पिल-शेप कटआउट देखने को मिल सकता है। जबकि रियर में डुअल कैमरा सेटअप होगा। दोनों कैमरा के बराबर में फ्लैश यूनिट मिल सकती है। फोन का खास फीचर इसका एक डेडीकेटेड कैमरा बटन होगा जो कि iPhone में मिलने वाले कैमरा बटन की तरह ही काम करेगा। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Honor 400 Lite के लॉन्च से पहले इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण डिटेल्स लेटेस्ट लीक में सामने आए हैं। फोन हंगरी के रिटेलर लिस्टिंग (via) के माध्यम से लीक हो गया है जिसमें इसके कलर ऑप्शंस और डिजाइन का पता चलता है। लिस्टिंग में जो डिजाइन सामने आया है उसे देखकर पता चलता है कि फोन में फ्रंट साइड में पिल-शेप कटआउट देखने को मिलेगा। रियर में इसका डुअल कैमरा सेटअप दिख रहा है जिसके ऊपरी बाएं कोने पर LED फ्लैश मौजूद है। 

Honor 400 Lite के दाहिने स्पाइन पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद होंगे। यहां पर कंपनी ने iPhone की तर्ज पर एक खास कैमरा बटन दिया है। Honor 400 Lite के स्पेसिफिकेशंस भी इस लिस्टिंग में मेंशन किए गए हैं। 

Honor 400 Lite में 6.7 इंच डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 5G कनेक्टिविटी भी मेंशन है। यह 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। हाल ही में फोन को गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में स्पॉट किया गया था। Google लिस्टिंग में पता चलता है कि फोन में MediaTek Dimensity 7025 चिपसेट होगा। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आने वाला है। 

फोन में 108MP का मेन कैमरा होगा। फ्रंट कैमरा के बारे में अभी तक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लिस्टिंग कहती है कि डिवाइस तीन कलर वेरिएंट्स में आएगा। इसमें ब्लैक, सिल्वर, और टर्कोइज शेड्स शामिल होंगे। फोन के 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 138,280 HUF (लगभग 33,000 रुपये) हो सकती है। फोन की लॉन्च डेट के बारे में अभी तक पुख्ता रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन रिटेलर लिस्टिंग में फोन का नजर आना बताता है कि यह जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  2. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  3. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  4. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  5. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  6. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  7. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  9. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  10. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »